विज्ञापन

देश की बेटी दुनिया में छा गई, मेजर अभिलाषा बराक को UN में मिलेगा सम्मान, अनोखी उपलब्धि हासिल की

Major Abhilasha Barak: भारत की बेटी मेजर अभिलाषा बराक को UN बहुत बड़ा सम्मान देने जा रहा है. उनके पहले देश की दो और बेटियां ये सम्मान पा चुकी हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि देश की एक और बेटी ने भारत की छाती वैश्विक मंच पर गर्व से चौड़ी कर दी है.

देश की बेटी दुनिया में छा गई, मेजर अभिलाषा बराक को UN में मिलेगा सम्मान, अनोखी उपलब्धि हासिल की
मेजर अभिलाषा बराक के बारे में जानें.
नई दिल्ली:

Major Abhilasha Barak:  भारत के लिए आज खुशी का मौका है. वैश्विक मंच पर भारत की छाती गर्व से चौड़ी हो गई है. मौका है अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस का. इस दौरान भारत की बेटी मेजर अभिलाषा बराक को UN का  प्रतिष्ठित 'यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने जा रहा है. बराक भारत की तीसरी महिला हैं, जिन्हें लैंगिक समानता के क्षेत्र में उनके कामों रे लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है. बराक से पहले मेजर सुमन गवानी और मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में उनके सराहनीय काम के लिए ये सम्मानित मिला था. अभिलाषा के साथ ही दो अन्य भारतीय शांति सैनिकों को भी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा. मेजर अभिलाषा को दिया जा रहा ये सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और हमारे सैनिकों की बहादुरी का प्रतीक है. मेजर अभिलाषा बराक के बारे में जानें.

कौन हैं मेजर अभिलाषा?

मेजर अभिलाषा बराक भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं. वह संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान (यूएनआईएफआईएल) में महिला सहभागिता दल (एफईटी) की कमांडर के रूप में भारतीय बटालियन में सेवाएं दे रही हैं.  उनको यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 29 मई को दिया जाएगा. बता दें कि विश्व संस्था 29 मई को हर साल संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाती है. 

मेजर अभिलाषा को क्यों मिल रहा खास सम्मान?

मेजर अभिलाषा बराक यह खास सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय महिला सैन्य अधिकारी हैं. उनको पश्चिम एशियाई देश में तैनाती के दौरान महिलाओं और लड़कियों के साथ किए गए संपर्क की कोशिशों के लिए 2025 का 'यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' दिया जा रहा है. उनसे पहले मेजर सुमन गवानी और मेजर राधिका सेन ये सम्मान पा चुकी हैं.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मेजर अभिलाषा बराक को 2025 का ‘यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' प्रदान किया जाएगा. उन्हें महिलाओं और किशोरियों के साथ संपर्क कायम करने और सामुदायिक गतिविधियों तथा शांतिरक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है."

शांति अभियान विभाग (डीपीओ) के तहत सैन्य मामलों के कार्यालय ने इस अवॉर्ड को 2016 में शुरू किया था. यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिष्ठित अवॉर्ड है. यह अवॉर्ड सैन्य शांतिरक्षकों के योगदान को सराहने के लिए दिया जाता है. 

इनपुट-भाषा के साथ

ये भी पढ़ें- Major Abhilasha Barak: कौन हैं मेजर अभिलाषा बराक? जिन्हें मिला UN का प्रतिष्ठित 'जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Major Abhilasha Barak, Major Abhilasha Barak News, Who Is Major Abhilasha Barak, UN Military Gender Advocate Of The Year Award 2025, UN Military Gender Advocate Of The Year 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com