लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात इंडियन आर्मी की मेजर अभिलाषा बराक को बड़ा सम्मान मिला है. मेजर अभिलाषा बराक को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं अभिलाषा बराक को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है.