लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र में बड़ा एक्शन लेते हुए वरिष्ठ नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) को पार्टी से निकाल दिया है. अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधियों बयानों का हवाला देते हुए संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. इससे पहले कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हटा दिया था.
Looks like, immediately after the party received my resignation letter last night, they decided to issue my expulsion.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) April 4, 2024
Good to see the such promptness.
Just sharing this info.
I will give detail statement today between 11.30 to 12 PM pic.twitter.com/3Wil8OaxuE
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
संजय निरुपम ने एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि, कल रात पार्टी को मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने मेरे निष्कासन का निर्णय लिया. इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा. बस यह जानकारी साझा कर रहा हूं. मैं आज 11.30 से 12 बजे के बीच विस्तार से बयान दूंगा. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि उनका नाम (संजय निरुपम) स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था. हमने उसे हटा दिया है. जिस तरह से उनके बयान आ रहे हैं, वे पार्टी विरोधी हैं.
संजय निरुपम की कांग्रेस से नाराजगी की वजह?
दरअसल, संजय निरुपम महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज हैं. राज्य में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे और एनसीपी शरद पवार MVA गठबंधन में है. 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था. इसमें मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट भी शामिल थी, जहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया गया है. निरुपम यहां से टिकट चाहते थे. खुद राहुल गांधी ने उन्हें यहां से टिकट का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया. निरुपम की नाराजगी इसी बात से हैं. टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस और INDIA अलायंस के खिलाफ मोर्च खोल दिया था.
ये भी पढ़ें : विस्तारा एयरलाइंस को इस हफ्ते के अंत तक संकट खत्म होने की उम्मीद, पायलटों में नाराजगी
ये भी पढ़ें : "हम हमेशा भारत की सक्सेस के फेवर में": अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की कामयाबी पर रूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं