- रेलवे शुरू कर रहा है 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें
- बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है फैसला
- ओरिजिनल ट्रेन से कुछ मायनों में अलग होती हैं क्लोन ट्रेन
कुछ खास रूट्स पर ट्रेनों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे (India Railway) ने क्लोन ट्रेनें (Clone Trains) चलाने का फैसला किया है. रेलवे की ओर से 21 सितंबर से 20 जोड़ी स्पेशल क्लोन ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. इन ट्रेनों के चलने से इन विशेष रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, वहीं लोगों को कन्फर्म टिकट हासिल करने में भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी. इन क्लोन ट्रेन्स की और भी कई खासियत होगी, जो रेलवे यात्रियों के लिए उनका सफर और सुविधाजनक बनाएगी.
लेकिन पहले, आखिर क्लोन ट्रेन क्या होती है?
- क्लोन किसी भी ओरिजिनल ट्रेन के नाम और हिसाब से ही चलने वाली दूसरी ट्रेन को कहते हैं. यह ट्रेन ओरिजिनल ट्रेन के रूट पर ही चलती है. इन्हें किसी खास रूट पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चलाया जाता है. क्लोन ट्रेन इसलिए भी क्योंकि रेलवे रूट पर दूसरी ट्रेनें बढ़ाने के बजाय पहले से चल रही ट्रेन के नाम पर ही वैसी ही एक और ट्रेन बढ़ा देती है, इससे बढ़े हुए यात्रियों को सुविधा होती है.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे स्टेशनों पर भी देना होगा यूजर चार्ज, जानिए कौन से हो सकते हैं वो स्टेशन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- इन ट्र्रेनों में रेलवे यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. पहली बात को इन ट्रेनों की ओरिजिनल ट्रेनों से भी ज्यादा रफ्तार होगी, वहीं, इसके स्टॉपेज और हॉल्ट भी उसकी अपेक्षा कम होंगे. यानी क्लोन ट्रेन ओरिजिनल ट्रेन की अपेक्षा कम जगहों पर रुकेगी.
- क्लोन ट्रेन पूरी तरह से 3rd AC वाली ट्रेन होगी और इसे ओरिजिनल ट्रेन के तय वक्त से पहले चलाया जाएगा.
- ये ट्रेनें उन ट्रैक्स यानी रूट पर चलाई जा रही हैं, जहां पर ट्रेनों की मांग ज्यादा है, या फिर यात्रियों की वेटिंग लिस्ट लंबी है.
- क्लोन ट्रेनों के लिए 10 दिनों पहले से रिज़र्वेशन शुरू होगा. रेलवे ने बताया है कि इन 20 जोड़ी ट्रेनों में से 19 जोड़ी ट्रेनों के लिए हमसफर एक्सप्रेस का किराया लिया जाएगा, वहीं लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन ट्रेन का किराया जनशताब्दी एक्सप्रेस के किराए के बराबर होगा.
- बता दें कि रेलवे ने इन 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की थी. इनमें से अधिकतर ट्रेनें बिहार रूट पर आवागमन करने वाली हैं. लॉकडाउन के दौरान से ही रेलवे देशभर में स्पेशल ट्रेनें चला रहा है और अनलॉक की प्रक्रिया के साथ-साथ रेलवे फिर पटरी पर लौटता नजर आ रहा है.
Video: कोविड के चलते पैदा हुए वित्तीय संकट का रेल यात्रा पर भी पड़ेगा असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं