विज्ञापन

300 रुपये में दिल्ली से पटना, 220 रुपये में बनारस, संपूर्ण क्रांति-प्रयागराज से महाबोधि-शिवगंगा जैसी जनरल बोगी वाली 10 क्लोन ट्रेनें चलेंगी, मिलेगा कन्फर्म टिकट

रेलवे ने दिवाली छठ पूजा पर बिहार और पूर्वांचल के रूट पर लोकप्रिय ट्रेनों की अनारक्षित क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी की है. संपर्क क्रांति, महाबोधि एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस की ऐसी जनरल बोगी वाली ट्रेनें चलेंगी

300 रुपये में दिल्ली से पटना, 220 रुपये में बनारस,  संपूर्ण क्रांति-प्रयागराज से महाबोधि-शिवगंगा जैसी जनरल बोगी वाली 10 क्लोन ट्रेनें चलेंगी, मिलेगा कन्फर्म टिकट
Diwali Train Ticket Clone Trains
NDTV
नई दिल्ली:

अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार से दिवाली-छठ पर घर जाने की सोच रहे हैं और आपके पास कन्फर्म टिकट नहीं है तो भारतीय रेलवे आपके लिए सुनहरा मौका लाया है. रेलवे ने बिहार की सबसे लोकप्रिय ट्रेन संपूर्ण क्रांति और पूर्वांचल की शिवगंगा और महाबोधि जैसी ट्रेनों की अनारक्षित क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी है. 3 से 14 नवंबर के बीच जनरल डिब्बों वाली ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. पटना, गया, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, भागलपुर जैसे शहरों की यात्रा करने की सोच रहे लाखों यात्रियों को इससे राहत मिलेगी. दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में लाखों की संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं.त्योहारों के दौरान बड़ी ट्रेनों में टिकट नहीं है. बसों और हवाई किराया का काफी महंगा है. ऐसे में गरीब यात्रियों के लिए बिना रिजर्वेशन वाली ये ट्रेनें फायदेमंद होंगी.इन ट्रेनों में रिजर्वेशन का झंझट नहीं होगा. खास बात है कि ये क्लोन ट्रेनें उन रूट पर चलेंगी, जहां दिवाली, छठ पूजा के दौरान आवाजाही के लिए यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. 

काउंटर से मिलेगा जनरल ट्रेन टिकट (Railways Festival Special Trains) 

रेलयात्री सीधे रेलवे स्टेशन पर जाकर काउंटर से साधारण टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे. ये स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी.क्लोन ट्रेनों का मतलब है कि उसी रूट पर उसी नाम से चलने वाली ट्रेनें, बस उनका टाइम और रिजर्वेशन अलग रहता है. मान लीजिए संपर्क क्रांति है, तो इसी नाम से क्लोन ट्रेन उसी प्रस्थान वाले स्टेशन से मूल ट्रेन के लगभग 15 से 30 मिनट बाद रवाना होगी. उसी रूट और ठहराव पर चलेगी. इससे अपनी मनपसंद ट्रेन और मनमुताबिक स्टेशनों पर ठहराव के लिए यात्री को टिकट मिल जाता है और भीड़ भी कम हो जाती है. रेलवन ऐप के मुताबिक, दिल्ली से पटना का जनरल ट्रेन टिकट करीब 300 रुपये और दिल्ली से वाराणसी का 220 रुपये के आसपास है.

 1. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393, 12394)

यह ट्रेन नई दिल्ली को बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल तक चलती है. इसे आम जनता की राजधानी एक्सप्रेस कहते हैं. ये सुपरफास्ट ट्रेन 1000 किलोमीटर दूरी लगभग 12 से 13 घंटे में पूरी करती है.नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-मिर्जापुर-दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-आरा-पटना रूट पर ये चलती है.

 2. शिवगंगा एक्सप्रेस (12559, 12560)

यह वाराणसी और नई दिल्ली के बीच सबसे पॉपुलर वीवीआईपी सुपरफास्ट ट्रेन है. यह ट्रेन रातभर के सफर से दिल्ली से बनारस पहुंचा देती है.नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड और वाराणसी शामिल है.755 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में तय होती है. नई दिल्ली से रात 8 बजे चलकर ये सुबह 6 बजे पहुंच जाती है. वाराणसी से रात 10.15 बजे से चलकर सुबह 8.30 बजे नई दिल्ली आती है.

3. प्रयागराज एक्सप्रेस (12417, 12418)

देश की सबसे वीवीआईपी और सबसे लंबी ओवरनाइट सुपरफास्ट ट्रेनों में से प्रयागराज एक्सप्रेस एक है. यह नई दिल्ली से गाजियाबाद, अलीगढ़,  कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज रूट पर चलती है. 636 किलोमीटर का समय 8 घंटे 50 मिनट में पूरा होता है. नई दिल्ली से रात 10.10 बजे से सुबह 7 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है. इसी टाइम पर प्रयागराज से ट्रेन दिल्ली रवाना होती है.

4. महाबोधि एक्सप्रेस (12397, 12398)

यह ट्रेन बिहार के शहर गया से नई दिल्ली के बीच सुपरफास्ट ट्रेन है. नई दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, भरवारी, प्रयागराज,विंध्याचल, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज से गया तक ये ट्रेन चलेगी. 990 किलोमीटर का सफर 14.5 घंटे में पूरा होता है. नई दिल्ली से दोपहर 12.15 बजे चलकर रात 2.55 बजे गयाजी पहुंचती है.गयाजी से डाउन ट्रेन दोपहर 2 बजे चलकर सुबह 4.10 बजे दिल्ली पहुंचती है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे की क्लोन ट्रेनें

1. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस क्लोन: नई दिल्ली से पटना जंक्शन (बिहार यात्रियों की पहली पसंद)
2. शिवगंगा एक्सप्रेस क्लोन: नई दिल्ली से वाराणसी (पूर्वांचल यात्रियों के लिए लाइफलाइन)
3. महाबोधि एक्सप्रेस क्लोन: नई दिल्ली से गया जंक्शन
4. वैशाली, मगध, श्रमजीवी एक्सप्रेस क्लोन: लखनऊ, गोरखपुर, सुल्तानपुर और दानापुर-पटना रूट पर एडिशनल जनरल रैक.
5. प्रयागराज, भागलपुर रूट: आनंद विहार टर्मिनल और पुरानी दिल्ली की सुपरफास्ट रेलगाड़ियों के समानांतर जनरल ट्रेनें

स्टेशनों पर भारी भीड़ से निपटने का इंतजाम

नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और भगदड़ रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग ने खास तैयारी की हैं. जनरल कोच में यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर लाइन बनाकर कोच में प्रवेश दिया जाएगा. स्टेशन परिसर में टिकट के लिए लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए अस्थायी टिकटिंग बूथ और मोबाइल टिकटिंग स्टाफ तैनात रहेंगे. रेलवे स्टेशनों के मेन एंट्री प्वाइंट के बाहर बड़े टेंट और होल्डिंग एरिया बनेंगे ताकि प्लेटफॉर्म पर क्षमता से ज्यादा भीड़ न हो.

यात्री कृपया ध्यान दें

त्योहारों के सीजन में क्लोन या जनरल बोगी वाली ट्रेनें चूंकि मूल ट्रेनों के समय के आसपास ही चलती हैं. ऐसे में इन ट्रेनों का नंबर और टाइम ध्यान रखें. धोखे से मूल ट्रेन में न चढ़ जाएं.इन स्पेशल क्लोन ट्रेनों की सही स्टेटस और लाइव लोकेशन की जानकारी आप रेलवे स्टेशन या रेलवन ऐप पर आसानी से देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन, बनारस, मुंबई तक... रेलवे ने की 162 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, दिवाली-छठ पूजा पर मिलेगा कन्फर्म टिकट

ये भी पढ़ें - दिवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Train Ticket Booking, Railway Special Trains, Chhath Puja Train Booking, Clone Trains, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com