विज्ञापन

बंगाल में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ वांटेड रतन शेख, दो दिन पहले कॉन्स्टेबल पर चलाई थी गोली

रतन शेख बिरभूम जिले के नानूर इलाके का रहने वाला था. इलाके में उसकी पहचान एक कुख्यात अपराधी के तौर पर थी. उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक के कई मामले दर्ज थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले उसे ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.

बंगाल में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ वांटेड रतन शेख, दो दिन पहले कॉन्स्टेबल पर चलाई थी गोली
NDTV

पश्चिम बंगाल में एक और पुलिस मुठभेड़ ने सुर्खियां बटोर ली हैं. बिरभूम जिले में पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में वांछित रतन शेख को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. खास बात यह है कि पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने की घटना के महज दो दिन के भीतर ही रतन शेख का अंत हो गया. राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए लोगों की संख्या अब पांच बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, रतन शेख पर बिरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लाइकबाजार इलाके में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप था. इसी मामले के बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस और रतन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया.

अतीत में कई मामले दर्ज

रतन शेख बिरभूम जिले के नानूर इलाके का रहने वाला था. इलाके में उसकी पहचान एक कुख्यात अपराधी के तौर पर थी. उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक के कई मामले दर्ज थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले उसे ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, रतन को पिछले शुक्रवार को जमानत मिली थी. जमानत पर बाहर आने के बाद पुलिस एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी. आरोप है कि उसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया. इस घटना के बाद पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया था.

रतन शेख की मौत के साथ एक बार फिर राज्य में पुलिस मुठभेड़ों को लेकर बहस तेज होने की संभावना है. हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानून के तहत की गई और आरोपी पुलिस पर हमला करने के बाद लगातार फरार चल रहा था.

यह भी पढ़ें: लड़की को बेरहमी से पीटा, फिर घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया... मोती नगर हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Birbhum News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com