विज्ञापन

आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को फोन कर खोला जीत का सीक्रेट, बोले- 'दिमाग में सिर्फ सीता राम का जाप चल रहा था

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में 58 रन की पारी खेली, भारत के जीत हासिल करने के बाद आर्यवीर ने अपने पापा सहवाग से बात की और आखिरी समय में वो क्या कर रहे थे, अपने पिता को पूरी कहानी बताई है.

आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को फोन कर खोला जीत का सीक्रेट, बोले- 'दिमाग में सिर्फ सीता राम का जाप चल रहा था
आखिरी ओवर के रोमांच के बीच आर्यवीर का खुलासा, 'एक घंटे से राम नाम जप रहा था'
SEHWAG INSTGRAM

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. फाइनल में 58 रन की पारी खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने पाकिस्तान की जीत के बाद अपने पिता को फोन किया और उनसे मैच के आखिरी पलों को लेकर बात की. आर्यवीर ने बताया कि जब मैच आखिरी समय में जा रहा था तो उन्होेंने सीता-राम, सीता-राम का जाप करना शुरू कर दिया था और आखिर में भारत को जीत जीत लिया. 

आर्यवीर ने अपने पिता सहवाग से फोन पर बात करते हुए कहा,"एक घंटे से मैं बैठा था, सीता-सीता राम का जाप कर रहा था कि भाई कुछ हो जाए, फिर इन्होंने चौका लगाकर मैच जीताया, आखिरी ओवर का रोमांच था. मैं जाप कर रहा था. आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे. बॉलर बैटिंग कर रहे थे. फिर एक चौका लगा, जीत के बाद सब पागल हो गए. जब मुझे चोट लगी न तो फिजियो मेरे पास आए, जब पाकिस्तानी फैन्स सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे. पाकिस्तानी वाले भी मुझे सपोर्ट कर रहे थे. क्या मजा आ रहा है. मजा आ गया पापा".

वहीं, सवहवाग ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा,  पापा, मैं बहुत नर्वस था... बस 'सीता राम, सीता राम' का जाप कर रहा था! 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' जीतने से लेकर फाइनल के उन रोमांचक पलों को याद करने तक, बेटे आर्यवीर के साथ एक बहुत ही खास बातचीत. कुछ पल अवॉर्ड्स, रनों और ट्रॉफियों से भी बड़े होते हैं. ये ऐसी यादें हैं जिन्हें एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा. तुम हमेशा जमीन से जुड़े रहो और अपनी मेहनत और हुनर ​​से आसमान की ऊंचाइयों को छुओ. श्री सीताराम." 

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने आर्यवीर सहवाग

अपने पिता की तरह पारी की शुरुआत करने वाले आर्यवीर ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80) के साथ 17.4 ओवर में 95 रन की अहम साझेदारी की.  इस मजबूत शुरुआत ने भारत को 338 रन के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में काफी मदद की. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच पारियों में 90.25 के औसत से कुल 361 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

यह भी पढ़ें | एशिया कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी के वायरल जश्न को देख शोएब अख्तर को लगी मिर्ची, बोले- इंडिया के बच्चों ने ..

यह भी पढ़ें | बाप की तरह बेटा भी चैंपियन! आर्यवीर सहवाग के धमाके पर मां को हुआ गर्व, बचपन की तस्वीर के साथ कही दिल की बात

यह भी पढ़ें | 7.50 का औसत, रोहित शर्मा को विश्व कप को लेकर खड़े हुए ये 4 बड़े सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaryavir Virender Sehwag, Anshul Sehrawat, Virender Sehwag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com