विज्ञापन

बंगाल के आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी ढहने से 4 लोगों की मौत

आसनसोल के जमुड़िया में श्याम SEL एंड पावर लिमिटेड में निर्माणाधीन चिमनी शनिवार शाम ढह गई. अब तक कुल चार मजदूरों की मौत हुई है. हादसे के पीछे की वजहों की जांच हो रही है.

बंगाल के आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी ढहने से 4 लोगों की मौत
हादसे के वक्त प्लांट में काम कर रहे थे मजदूर (Photo: NDTV)
  • बंगाल के आसनसोल में शनिवार शाम एक पावरप्लांट की चिमनी का एक हिस्सा ढह गया.
  • हादसे के वक्त प्लांट में काम चल रहा था, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए.
  • स्थानीय विधायक से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने मुझे नहीं लगता कि इसके पीछे लापरवाही जैसी कोई वजह है.
आसनसोल:

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी का एक हिस्सा शनिवार शाम को ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि शहर के जमुड़िया इलाके में 'श्याम एसईएल एंड पावर लिमिटेड' में निर्माण काम चल रहा था. जब यह हादसा हुआ, तब वहां कई लोग काम कर रहे थे. जमुड़िया के विधायक बिजन मुखर्जी ने बताया कि चार लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाला गया. इनमें से तीन की तो मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक शख्स को अस्पताल ले जाकर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

विधायक ने आगे बताया, "बाकी लोगों ने जैसे ही उन्होंने ढांचे को गिरते देखा, वहां से बाहर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन चार लोग नहीं बच सके. इसे किस्मत कहें या कुछ... उनकी मौत दुर्गा पूजा की सप्तमी (सातवें दिन) पर हुई. यह बहुत ही दुखद घटना है. हमने सभी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अपने चार भाइयों को नहीं बचा सके."

'मैं इसे लापरवाही नहीं मानूंगा...'

जब उनसे पूछा गया कि क्या इसमें कोई लापरवाही हुई थी, तो विधायक ने कहा, "मैं इसे लापरवाही नहीं कहूंगा. श्याम एसईएल (Shyam SEL) एक जानी-मानी कंपनी है, वहां के मजदूरों को अच्छी तरह ट्रेनिंग मिली है और लंबे वक्त से यह काम कर रहे हैं. कंक्रीट अभी-अभी डाला गया था. कहीं न कहीं, किसी तरह कोई दिक्कत आ गई."

विधायक ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया था और हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी.

यह घटना करीब उसी वक्त हुई, जब सप्तमी की शाम को करीब 200 किलोमीटर दूर कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें | दोषी बख्शे नहीं जाएंगे... कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत के बाद बोले CM सुवेंदु, हिरासत में लिए गए 12 लोग

यह भी पढ़ें | कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Kolkata, Chimney Collapse Factory, Asansol, Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com