विज्ञापन

ममता बनर्जी के परिवार में रार, भाई ने भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर कभी गंभीर आरोप लगाए.

ममता बनर्जी के परिवार में रार, भाई ने भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज.
फाइल फोटो
  • ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कालीघाट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई
  • बाबुन ने अभिषेक पर आपराधिक बल प्रयोग और लोक सेवकों के कर्तव्य पालन में बाधा डालने के गंभीर आरोप लगाए
  • शिकायत में न्यायपालिका का अपमान करने और भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने के प्रयास का भी जिक्र है
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने गुरुवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अभिषेक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बाबुन बनर्जी ने अभिषेक पर आपराधिक बल प्रयोग करने, लोक सेवकों को उनके कर्तव्यों के पालन से रोकने की कोशिश करने, आपराधिक धमकी देने, न्यायिक कार्यवाही में बैठे लोक सेवकों का जानबूझकर अपमान करने और भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.

आपराधिक साजिश को बढ़ावा देने की कोशिश का आरोप

IANS के मुताबिक, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सांसद जनता को न्यायपालिका और संवैधानिक अधिकारियों के खिलाफ भड़का कर विध्वंसक गतिविधियों और आपराधिक साजिश को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. बाबुन बनर्जी ने पुलिस से अपील की है कि वे इस शिकायत को केवल एक सामान्य डायरी प्रविष्टि (जनरल डायरी एंट्री) मानने के बजाय एक एफआईआर के रूप में दर्ज करें और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू करें.

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत

सूत्रों के मुताबिक, बाबुन गुरुवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए कालीघाट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि धमकियों और डराने-धमकाने का जो माहौल पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ था, वह राज्य में अब भी कायम है. उन्होंने दावा किया कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने, स्थानीय क्लबों पर जबरन कब्जा करने और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को डराने-धमकाने की घटनाएं हो रही हैं.

पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं 

बाबुन बनर्जी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक बहुत कुछ सहा है, लेकिन अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनके पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.शिकायत में पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने के आरोपों के साथ-साथ न्यायपालिका पर हमले जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.

ममता बनर्जी के परिवार में मतभेद उजागर

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्हें लिखित शिकायत मिल गई है और मामले की जांच चल रही है. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जाएगी, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोई औपचारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है या नहीं.पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के भीतर चल रहे मतभेदों के सार्वजनिक होने से पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मच गई है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-किसकी होगी TMC? चुनाव आयोग ने ममता गुट और बागी गुट को सुनवाई के लिए क्यों बुलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, Abhishek Banerjee, Mamata Banerjee, Babun Banerjee, West Bengal Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com