विज्ञापन

LIVE: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसे हालात, 17 लोगों की की मौत, कई घायल

बंगाल की दुर्गा पूजा पूरे भारत में मशहूर है. आज शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन कोलकाता के चोरबागान से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. चोरबागान में पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति है. जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है.

कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़.
NDTV
  • कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में लगभग 17 लोगों की मौत हुई है.
  • घटना के समय बारिश हो रही थी और सड़क पर भारी भीड़ के कारण कई लोग गिर गए थे.
  • मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल घायलों का इलाज कराने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे,

दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति मची. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.. घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें बारिश के बीच सड़क पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. इसमें कई लोग सड़क पर गिरे भी नजर आ रहे हैं. भगदड़ जैसी खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां घायल हुए लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. 

कोलकाता चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर पुलिस ने क्या बताया

कोलकाता पुलिस ने बताया कि आज शाम लगभग 7:40 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. बारिश के दौरान पंडाल में आए लोगों की बहुत अधिक भीड़ थी. 

सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया. कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, DMG टीम और मेडिकल टीमों के साथ एम्बुलेंस को मौके पर तैनात किया गया.  पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है. आगे की जानकारी का इंतज़ार है.

कोलकाता चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसाः तस्वीरें आई सामने

हॉस्पिटल में लोगों की भीड़.

हॉस्पिटल में लोगों की भीड़.

Latest and Breaking News on NDTV

बंगाल की पूर्व सीएम सीएम ममता बनर्जी ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह घटना की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं. ममता बनर्जी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और साहस देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की.

कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ पर ममता बनर्जी का एक्स पोस्ट.

कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ पर ममता बनर्जी का एक्स पोस्ट.


अपील- चोरबागान की ओर न जाए लोग

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "नॉर्थ कोलकाता की चोरबागान पूजा में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. वहां जो दर्शनार्थी थे, उनमें से कुछ लोगों को मे़डिकल कॉलेज में लाने की प्रक्रिया जारी है. ये घटना कैसे हुई या क्यों हुई? यह सब बाद में हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है. पुलिस प्रशासन से हमारी विनती है, हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं. अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को बढ़ाना चाहिए. जो भी लोग भ्रमण के लिए निकले हैं, आप चोरबागान की ओर न जाएं. कोई गलत जानकारी साझा मत कीजिए, हड़बड़ाहट की स्थिति पैदा मत कीजिए लेकिन असली सच सामने आना चाहिए. मीडिया का भी सहयोग करना चाहिए. हम लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी भी राहत-बचाव कार्य करने की आवश्यकता है... हम लोग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पूजा के समय ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है."

खबर अपडेट की जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Durga Puja, Kolkata Durga Puja Latest News, Stampede, Kolkata Stampede, Kolkata Durga Puja 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com