विज्ञापन
40 seconds ago

केंद्र सरकार ने  30 नवंबर से चार दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराए जाने की संभावना है. इस मुद्दे पर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच गहमागहमी देखने को मिल सकती है. विपक्ष परिसीमन बिल के मुद्दे पर लगातार अपनी नाराजगी जता रहा है. वहीं केंद्र सरकार ने सभी सांसदों से अपील की कि वे संसद के विशेष सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें, जिसमें बहुत महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी.संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 और 3 दिसंबर को होगी. कई सांसद तो सत्र शुरू होने से पहले ही इन बिलों पर अपना समर्थन जता चुके हैं.वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने इस पर अपनी रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाई है. 

ये भी पढे़ं-परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें

ये भी पढे़ं-यूपी में चुनावों से पहले फिर निकला दंगों का जिन्न; लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के खिलाफ पोस्टर वार

ALL LIVE UPDATES HERE...

सीटें बढ़ने से 33 फीसदी महिला आरक्षण का रास्ता होगा साफ-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संसद से पहले ही पास हो चुका है. कैबिनेट के द्वारा इस बिल के 2029 में लागू करने का मार्ग प्रशस्त होने के साथ ही यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और विधानसभा में 50 फीसदी जो सीटें बढ़ेंगी, उसके कारण 33 फीसदी महिला आरक्षण का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा.
 

सभी दलों को बुलाकर, विमर्श करते तो अच्छा होता-RJD नेता तेजस्वी यादव

परिसीमन और महिला आरक्षण बिलों पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा स्टैंड साफ है. सभी दलों को बुलाकर, विमर्श करते तो सरकार के लिए ज्यादा बेहतर होता.
 

विपक्ष कितना भी चिल्लाए परिसीमन बिल तो पास होगा-ओपी राजभर

परिसीमन विधेयक पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया है उसको पूरा करने के लिए कटिबद्ध है. परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल पास होगा चाहे विपक्ष कितना भी चिल्लाए, विपक्ष के लोग ही पास कराएंगे.
 

परिसीमन विधेयक क्या बोले JMM नेता मनोज पांडे?

 परिसीमन विधेयक पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि महिलाओं के रिजर्वेशन पर तो पहले भी हमारी स्पष्ट राय थी. महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, 33% क्या उससे भी ज्यादा बढ़ा के दीजिए. उसका बिल भी पास हो चुका था.लेकिन कहीं ना कहीं केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं, उनकी नियत ठीक नहीं है. महिलाओं का आरक्षण तो लागू हो जाना चाहिए था. लेकिन अब परिसीमन के मामले में फंस गया.परिसीमन समय की पुकार है, समय के साथ परिसीमन आवश्यक है, सीटों की संख्या बढ़नी चाहिए, लेकिन उसके लिए तमाम दलों को विश्वास में लेने की आवश्यकता है.

संसद के स्पेशल सत्र पर क्या बोले किरेन रीजीजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 और 3 दिसंबर को होगी.

केंद्र सरकार ने सभी सांसदों से खास अपील

केंद्र सरकार ने सभी सांसदों से अपील की कि वे संसद के विशेष सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें, जिसमें बहुत महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी.

30 नवंबर से चार दिन का संसद का विशेष सत्र

केंद्र सरकार ने  30 नवंबर से चार दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराए जाने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Special Session 2026 News, Parliament Special Session 2026 Live Updates, Delimitation Bill, Women Reservation Bill 2026, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com