विज्ञापन

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, आज कहां कैसा रहेगा वेदर? पढ़िए IMD का अलर्ट

Weather Forecast: दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, आज कहां कैसा रहेगा वेदर? पढ़िए IMD का अलर्ट
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से तापमान में 14 से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है
  • गाजियाबाद के हिंडन क्षेत्र में तापमान सबसे अधिक गिरकर 36.9 से 19.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है
  • दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी से राहत मिली है, बारिश का अलर्ट जारी है

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि से आम लोगों को तेज गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली के पूर्वी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 14-17 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट गाजियाबाद के हिंडन इलाके में देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस से 17.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.8 डिग्री सेल्सियस रह गया. गुडगांव में तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस गिरा, वहीं नोएडा में 16.4 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 14.7 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज़ की गई. तापमान में इस बड़ी गिरावट से पिछले कुछ 8-10 दिन से तेज गर्मी के संकट से जूझ रहे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है.

Latest and Breaking News on NDTV

देश के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट रिकॉर्ड की गई. भारत मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, तेलंगाना, मराठावाड़ा, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. देश के शेष हिस्सों में यह 34 -38 डिग्री सेल्सियस के बीच है, हालांकि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूरे उत्तर पूर्व भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal) और नागालैंड में कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी नीचे (-5.1°C से कम) तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, शहर की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को 'मध्यम' श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा में दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश, गाजियाबाद में गिरे ओले

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस सप्ताह के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है, साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है.' साथ ही, 3 से 6 मई के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) के चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें; Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम क्यों ले रहा फिरकी, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Weather Update Today, Weather Forecast, Delhi Rain, Weather Rain Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com