विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा में दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश, गाजियाबाद में गिरे ओले

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-नोएडा में दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश, गाजियाबाद में गिरे ओले
Delhi-NCR Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बदला मौसम
  • दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को दोपहर के बाद तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम का अचानक बदलाव हुआ
  • गाजियाबाद में बारिश के साथ ओले गिरने की स्थिति बनी, जिससे गर्मी से राहत मिली है
  • मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर तक जहां उमस और गर्मी से बुरा हाल था वहीं अब तेज आंधी ने मौसम बदल दिया है. कुछ इलाकों में बारिश हो रही है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ओले पड़ रहे हैं. मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 

दिल्ली में भारी बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश पड़ रही है. कुछ इलाकों में ओले पड़ने की भी खबर है. अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राजधानी के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आईएमडी ने दिन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया. अन्य मौसम निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 25 डिग्री सेल्सियस और अयानगर में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

गाजियाबाद में बारिश के साथ पढ़ रहे हैं ओले

गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं.  गाजियाबाद में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी. जिससे न सिर्फ इंसान बल्कि पशु पक्षी भी परेशान थे गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक से काले बादल छा गए इसके साथ ही गाजियाबाद के कुछ इलाकों में बारिश होने लगी बारिश के साथ ओले भी पढ़ रहे हैं ऐसे में घर से निकले लोगों को दिक्कत तो हो रही है लेकिन मौसम में बदलाव के चलते वह भी आराम महसूस कर रहे हैं.
 

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है और पूर्वानुमानों से संकेत मिले हैं कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी) और NCR (लोनी देहात, हिंडन AF स्टेशन) के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ हल्की गरज और बिजली चमकने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा हरियाणा के राजौंद, पानीपत और गन्नौर वहीं यूपी के कांधला, बड़ौत में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: दिल्ली, जयपुर से प्रयागराज तक भट्ठी जैसे क्यों धधक रहे शहर, झुलसाने वाली लू, मई में क्या होगा मौसम का हाल 

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, IMD Weather Update, Delhi Rain, Delhi NCR Weather, Rain In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com