- भारतीय मौसम विभाग ने 3 अगस्त को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात राज्यों में सोमवार को अच्छी बारिश हो सकती है.
- पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा जाहिर किया है. फिलहाल मॉनसून देश में एक्टिव है
भारतीय मौसम विभाग IMD ने 3 अगस्त को भी देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मॉनसून पूरी तरह से सक्रिए हैं. मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक तेज बरसात होगी. जबकि केरल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है. पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून सक्रिए हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले 24 घंटे में तेज बरसात होने की संभावना है. देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से बारिश
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से लगातार बारिश हो रही है. वेदर सिस्टम एक्टिव होने की वजह से उत्तर पश्चिमी राज्यों और पूर्वी भारत में अच्छी बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने अगले एक पूरे हफ्ते के लिए तेज बारिश की संभावन जताई है. जिससे देश में मॉनसून का कोटा भी पूरा हो रहा है. देश के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से भी झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है.
Latest satellite animation pic.twitter.com/sHrZoRIoaB
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 2, 2026
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने जिन राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. यहां अगले कुछ घंटोंमें तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों सावधानी बरतने की सलाह दी है और पहाड़ी राज्यों में भी लोगों को बारिश के दौरान बचाव की सलाह दी है. क्योंकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की संभावना बन रही है.
यूपी-बिहार में मॉनसून सक्रिय
यूपी-बिहार में फिलहाल मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. उत्तर प्रदेश में 3 से 8 अगस्त के दौरान मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. इसी तरह से बिहार में भी मॉनसूनी गतिविधियां एक्टिव हैं. 3 से 5 अगस्त के दौरान व्यापक मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, 4 और 5 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
*District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:*
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 2, 2026
*Issue Time:* 02-08-2026 19:30 Hrs IST
*Validity Time:* 02-08-2026 22:30 Hrs IST
*Red Warnings*: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/nn9w4n5wLA
ऐसा रहेगा हफ्तेभर मौसम
- पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर अब और अधिक तेज होने वाला है. 3 से 7 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
- अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी हिमालय की तलहटी से सटे इलाकों में भी बारिश बढ़ने का अनुमान है.
- दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश कम होगी, लेकिन तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
- पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन की संभावना रहेगी.
- मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 7 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिमी राज्यों में मॉनसून एक्टिव रहेगा और तेज बारिश होगी.
दिल्ली-NCR में बदला मौसम
दिल्ली-NCR में भी मौसम बदल गया है. अगस्त के शुरुआत में यहां अच्छी बारिश हो रही है. जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से भी राहत मिली है. क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश का सिलसिला छिटपुट रूप से जारी रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में बीती रात भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला पूरा हफ्ता मौसम के लिहाज से दिल्ली-NCR में अहम रहेगा.
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश
पहाड़ी राज्यों में भी भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश में चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में तेज बरसात की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां लैंडस्लाइड की चेतावनी भी जाहिर की है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तराखंड में भी सोमवार को अच्छी बारिश हो सकती है. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी जिलों में तेज बरसात की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से सटे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और रास्तों के अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
गुजरात-केरल में भारी बारिश
गुजरात और केरल में भी पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है. गुजरात में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सूरत, नवसारी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति होने की वजह से राहत और बचाव कार्य जारी हैं. वहीं केरल के कई जिलों में भी तेज बरसात की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड और अपर कुट्टनाड क्षेत्रों में तेज बारिश होने की वजह से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में यहां अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया है.
ये भी पढ़ेंः मॉनसून क्यों है असली 'वित्त मंत्री'? कमजोर बारिश कैसे बिगाड़ सकती है आपकी जेब का बजट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं