देश के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. कोहरे के कारण विमान और ट्रेन यातायात में देरी हो रही है, जबकि तेज ठंड से दिहाड़ी मजदूरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आगे भी ठंड और कोहरे के कारण मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई है.
प्रतिकूल मौसम के कारण देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है. घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण मंगलवार को भी दिल्ली हवाई अड्डे पर 300 से अधिक उड़ानें देरी से रवाना हुईं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं. मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग की क्या है चेतावनी?
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा. इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा.
बिहार में पछुआ हवा का कहर
बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, देर रात से बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छा गया है. कई जिलों में कोहरे का स्तर ऑरेंज अलर्ट की स्थिति में पहुंच चुका है. उत्तर बिहार के जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस ठंड और कोहरे के कारण यातायात सेवाओं पर असर पड़ रहा है. नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है.
उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे. राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, 8 जनवरी को उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश के आसार हैं. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 7 दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर के कुछ हिस्सों, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं