विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश

कल का मौसम, 3 सितंबर 2026: IMD ने कल दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 3 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां एक ओर मॉनसून विदाई ले रहा है वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया की वजह से कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. बंगाल, ओडिशा, झारखंड से लेकर दिल्ली, यूपी तक बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कल यानी 3 सितंबर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 18 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. IMD ने आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कल भी राजधानी में बारिश जारी रहेगी. कल दिनभर बादल छाये रहेंगे और बारिश होगी. ‘स्काईमेट वेदर' के महेश पलावत ने कहा कि अगले तीन दिन में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कल आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर बाद से लेकर शुक्रवार तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. 4 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 5 सितंबर तक बारिश की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार में भी कल व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 6 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.

कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने अगले दो दिन भी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिन उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. हुगली, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में कल बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मॉनसून काफी सक्रिय रहा है. 2 से 5 सितंबर तक मैदानी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कांगड़ा और सिरमौर में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है. प्रदेश में 4-5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी. 6 सितंबर को जिलों में मध्यम बारिश जारी रहेगी. 7 और 8 सितंबर को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी.

उत्तराखंड में देहरादून सहित तीन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताये जाने के मद्देनजर बुधवार को नैनीताल, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी भी रही. कल भी  देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ 'यलो अलर्ट' जारी किया गया.

इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम

भारी बारिश का अलर्ट: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में शाम को भारी बारिश का रेड अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में भी मॉनसून जमकर भिगोएगा, IMD का 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com