विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, UP, बिहार समेत 25 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

कल का मौसम, 10 सितंबर 2026: IMD ने कल देश के 25 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 10 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. वहीं मॉनसून भी विदाई ले रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 10 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के आसार हैं. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं. खासतौर पर 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच एनसीआर के मौसम में बदलाव की संभावना है. कल भी मौसम लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

बिहार में बारिश रहेगी जारी

इधर बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी बिहार में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही, कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

राजस्थान में कमजोर पड़ा मॉनसून, हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में मॉनसून के कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी चार दिन तथा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी पांच दिन कमजोर मॉनसून परिस्थितियां दर्ज होने की पूरी संभावना है. बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट के आसपास 11 सितंबर को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.

कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • बहुत भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़.
  • भारी बारिश: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय.
  • हल्की से मध्यम बारिश: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक.

यह भी पढ़ें: मॉनसून जाते-जाते झूमकर बरसेगा, आंधी, तूफान से उत्तराखंड-हिमाचल से लेकर बिहार-झारखंड तक 14 राज्यों में बारिश, जानें दिल्ली में आज का मौसम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com