बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला. तेज हवाओं और हल्की बूंदा-बांदी से तापमान में गिरावट देखने को मिला. हालांकि, बुधवार दोपहर तक गर्मी और ऊमस से लोगों का हाल बेहाल रहा. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गरज के साथ बौछारें उत्तर प्रदेश के मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ जैसे हिस्सों तक ही सीमित रहीं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र पर बनी एक ट्रफ रेखा के राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने की संभावना है.
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष, महेश पालावत ने कहा, ''एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण और नमी से भरी पुरवाई हवाएं बृहस्पतिवार से गर्मी से राहत प्रदान कर सकती हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार दोपहर या शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया था.
16/06/2022: 01:20 IST; Hail storm/Precipitation is very likely to occur over and adjoining areas of NCR ( Hindon AF Station, Ghaziabad) during next 2 hours. pic.twitter.com/kBSAjsyCnk
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 15, 2022
आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ छीटें पड़ने या हल्की बारिश होने की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि 21 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है.
पिछले साल आईएमडी ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में अनुमान से करीब दो हफ्ते पहले मानसून आएगा. हालांकि, यह 13 जुलाई को आया था जिससे 19 वर्षों में यह सबसे देर से पहुंचने वाला मानसून बन गया था.
ये भी पढ़ें-
* जल्द आएगा 5G, कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम नीलामी को दी मंजूरी; 4G से 10 गुना ज्यादा फास्ट होगी सर्विस
* "हमें नहीं पता कहां का है"- हिरासत में पिटाई के आरोपों के बीच 'रिटर्न गिफ्ट' वीडियो पर बोली यूपी पुलिस
* 104 घंटों तक बोरवेल में फंसी रही राहुल की जिंदगी, 500 बचावकर्मियों की मदद से जीत ली 'जंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं