कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिनों के निजी दौरे पर बुधवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) पहुंचे और स्कीइंग की. हाल ही में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के तहत श्रीनगर (Srinagar) पहुंचे थे. राहुल गांधी गुलमर्ग जाते समय थोड़ी देर के लिए तंगमर्ग में रुके थे. यहां पर राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए और सिर्फ उन्हें नमस्कार किया.
As a reward, Rahul Ji treating himself to a perfect vacation in Gulmarg after successful #BharatJodoYatra.#RahulGandhi@RahulGandhi pic.twitter.com/DDHCDluwCC
— Farhat Naik (@Farhat_naik_) February 15, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गुलमर्ग में राहुल गांधी ने गोंडोला केबल कार की सवारी भी की और फिर स्कीइंग की. कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद कई पर्यटकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय निजी दौरे पर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग की ढलानों पर स्कीइंग करते देखे गए. ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "पुरस्कार के रूप में, राहुल जी सफल भारत जोड़ी यात्रा के बाद गुलमर्ग में छुट्टियां मना रहे हैं.
" यहां प्रशिक्षकों के साथ राहुल गांधी को गुलमर्ग रिसॉर्ट में प्राचीन ढलान पर स्कीइंग करते हुए देखा गया. यहां पर कांग्रेस नेता ने उत्साहित पर्यटकों के एक समूह के साथ सेल्फी खिंचवाई, जिससे उनके सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी हुई.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने कहा कि गांधी निजी दौरे पर हैं और घाटी में एक निजी समारोह में शामिल होने की संभावना है. पिछले महीने, राहुल गांधी ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,970 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था.
यह भी पढ़ें :
- त्रिपुरा चुनाव : बीजेपी को और ज्यादा की उम्मीद, CPM कर रही वापसी की कोशिश : 10 प्वाइंट्स
- "राजस्थान पर जल्द हो फैसला क्योंकि...", अशोक गहलोत से तल्खी के बीच बोले सचिन पायलट
- कैमरे में कैद : जबलपुर के रानी दुर्गावती विवि की कैंटीन में बाइक सवार नकाबपोशों ने फेंके बम, मची अफरातफरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं