विज्ञापन

'नरेंद्र भाई मेरे दोस्त हैं...' पीएम मोदी, सोनिया की किताब और राहुल गांधी पर NDTV से खुलकर बोले सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा ने PM मोदी से अपने रिश्तों, सोनिया गांधी की किताब और राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर NDTV से खास बातचीत में अपनी बात रखी.

'नरेंद्र भाई मेरे दोस्त हैं...'  पीएम मोदी, सोनिया की किताब और राहुल गांधी पर NDTV से खुलकर बोले सैम पित्रोदा
सैम पित्रोदा बोले- नरेंद्र भाई मेरे दोस्त, विचारधारा अलग; राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे पर भी रखी बात
NDTV
  • PM मोदी को नए साल की बधाई पर क्या बोले सैम पित्रोदा?
  • हुसैन दलवई के बयान पर सैम पित्रोदा की नाराजगी
  • राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सैम पित्रोदा बोले- भारत में बोलने में दिक्कत नहीं तो विदेश में क्यों?
नई दिल्ली:

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने NDTV से खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने व्यक्तिगत रिश्तों, सोनिया गांधी की किताब और राहुल गांधी के आगामी अमेरिकी दौरे पर खुलकर बात की. पीएम मोदी को नए साल की बधाई देने पर उठे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई उनके पुराने दोस्त और शुभचिंतक हैं, हालांकि दोनों की विचारधारा अलग है. वहीं सोनिया गांधी की किताब को उन्होंने त्याग की कहानी बताया और जबकि राहुल गांधी के विदेश में संवाद का समर्थन किया. आइए जानतें हैं पित्रोदा ने किस मुद्दे पर क्या कुछ कहा?

'मेरा कोई दुश्मन नहीं.. पीएम बनने के पहले से नरेंद्र भाई को जानता हूं'

नरेंद्र मोदी से रिश्तों पर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र भाई को काफ़ी समय से जानता हूं. पीएम बनने से पहले से जानता हूं. मैं उनके घर गया हूं. गुजराती के तौर पर हमारा संबंध है. निजी तौर पर वो दोस्त और शुभ चिंतक हैं. लेकिन उनकी विचारधारा और राजनीति अलग है. आज भी मिलूं तो साथ मैं हंस-बोल लूंगा. उनके पोस्ट के बारे में मुझे किसी ने बताया. मैंने भी उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. मेरा कोई दुश्मन नहीं है. मैं सबको सम्मान देता हूं. मैं गांधीवादी हूं. वो मिहनत करते हैं और अच्छे वक्ता हैं. इससे क्यों बवाल हो रहा है?

'कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं'

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई के बयान पर जब सैम पित्रोदा से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'ये पागल हो गए हैं. इन्हें शर्म आनी चाहिए. मैं कभी कांग्रेस नहीं छोड़ूंगा. कांग्रेस ने मुझे भारत में काम करने का मौक़ा दिया. गांधी ने मुझे जीवन का मक़सद दिया. मैं धर्मनिरपेक्षता में यकीन करता हूं.'

'त्याग के बारे में है सोनिया की किताब'

सोनिया गांधी की किताब पर जब सैम पित्रोदा से बात उन्होंने कहा कि 'मैंने ये बुक मंगवाई है. मुझे आज किताब मिलेगी. बीजेपी का काम आलोचना करना है. उस पर मैं ध्यान नहीं देता. अपनी कितना में सोनिया गांधी ने अपना पक्ष लिखा है. इसका सम्मान करना चाहिए. किसी और का दूसरा पक्ष हो सकता है. सबको अपनी बात कहने का अधिकार है. ये किताब त्याग के बारे में है. उन्होंने जिंदगी में जो किया वो असाधारण है.'

वहीं सिखों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने की जरूरत है.मैं भविष्य की बात कर रहा हूँ. मैं ये नहीं कह रहा हूँ किसी बात पर ध्यान मत दीजिए. मीडिया मेरी बात को संदर्भ से काट कर चलाता है क्यूँकि उसे विवाद में आनंद आता है.

'देश के बाहर खुलकर बोलने में क्या दिक्कत है'

राहुल गांधी के दौरे पर बात करते हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि 'वे (राहुल गांधी) अमेरिका आ रहे हैं. कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी में वो छात्रों के साथ संवाद करेंगे.' पित्रोदा ने आगे कहा कि 'राहुल गांधी को खुल कर क्यों नहीं बोलना चाहिए? आज के जमाने में कुछ भी लोकल नहीं है. जो आप भारत में बोलें वो बाहर बोलने में कोई दिक्कत नहीं है.'

यह भी पढ़ें : मेरी उनसे अच्छी बनती है... पीएम मोदी से रिश्तों पर बोले सैम पित्रोदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Pitroda Interview, Sam Pitroda, PM Modi, Sonia Gandhi Book, Rahul Gandhi US Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com