मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय बुधवार को बम के धमाकों से दहल उठा. विश्वविद्यालय की कैंटीन के पास दो बाइक सवार नकाबपोश युवक पहुंचे और एक के बाद एक बम फेंके. कैंटीन परिसर में बम फटने से हुए धमाकों से धुएं का जबर्दस्त गुबार उठा और भगदड़ मच गई .सारी वारदात कैंटीन में मौजूद CCTV कैमरे में कैद हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो लोग कैंटीन के बाहर बाइक खड़ी करते हैं. इसके बाद बाइक में पीछे बैठा नकाबपोश नीचे उतरकर बम फेंकता है .गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
MP : जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कैंटीन में बाइक सवार नकाबपोशों ने फेंके बम, मची अफरातफरी pic.twitter.com/rEeQDCGluy
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से छर्रों के साथ दो जिंदा बम भी बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने किसी के ऊपर नहीं, बल्कि खाली जगह देखकर ही बम फेंका था. उधर पुलिस के इन दावों के विपरीत, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने इस हमले को संगठन के उपाध्यक्ष अदनान अंसारी से जोड़कर देखा है. संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लगातार आंदोलन करने की वजह से ही हमलावर, अदनान अंसारी को निशाना बनाना चाहते थे. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस बमकांड ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद नकाबपोश बाइक सवारों का हमले को अंजाम देने के बाद वहां से फरार होना कई सवाल पैदा कर रहा है.
सिविल लाइन टीआई रमेश कौरव ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि विवि की कैंटीन के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने दो सुअरमार बम फेंके हैं. बम फेंकने की घटना में किसी को चोट नहीं आई है. जहां बम फेंके गए, वह स्थान खाली था. मामले की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शी मीरा रेंकवार ने कहा, "हम यहां बैठे थे, इसी दौरान देखा कि दो लड़के यहां आए. हमने सोचा कि ये कैंटीन में आ रहे हैं. उन्होंने जल्दबाजी में बम फेंके और भाग गए. ये वाहन पर सवार थे." छात्र नेता रिजवान अली ने कहा कि विवि कैंटीन परिसर में हमारे पदाधिकारी अदनान अंसारी अंदर आए. जैसे ही उनकी कैंटीन में एंट्री हुई, अचानक जोरदार धमाके हुए. उन्होंने बाहर आकर देखा तो पाया कि सुअरमार बम दो फट चुके थे जबकि जो दो बम नहीं फट सके हैं, वे पड़े हुए थे. उन्होंने हम इस बारे में सूचना दी तो हम यहां पहुंचे. पुलिस भी मौके पर पहुंची. यह दुर्भाग्य का विषय है कि रानी दुर्गावती विवि में सुरक्षा के नाम पर कई कर्मचारी रखे गए हैं लेकिन उनकी मौजूदगी के बावजूद यह घटना हुई. खुशकिस्मती से कोई हताहत नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं