कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को सागरदिघी से पार्टी के विधायक बायरन बिस्वास के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने पर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा. अधीर ने कहा कि पार्टी ने बिस्वास को टिकट देने का फैसला इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें उनकी ईमानदारी पर भरोसा था. उन्होंने यह भी कहा कि बिस्वास के इस्तीफे से पार्टी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पूर्व पार्टी सहयोगी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह ‘‘पार्टी के साथ काम करने में असमर्थ'' थे.
अधीर ने कहा, ‘‘मैंने देखा है (बायरन टीएमसी में शामिल हो गए)... बायरन को लेकर कोई गलत धारणा नहीं थी. मैं बायरन भाई से कहूंगा कि कांग्रेस पर आरोप मत लगाएं... अगर हम आपके साथ नहीं होते, तो आप वह नहीं होते, जो आज हैं.'' कांग्रेस नेता ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे तथा पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर अन्य दलों के विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधीर ने कहा, ‘‘सागरदिघी ने साबित कर दिया कि ममता बनर्जी अजेय नहीं हैं. उन्हें और उनकी पार्टी को हराया जा सकता है. मैं कहूंगा कि आप इस खेल से सबसे अधिक प्रभावित होंगी (अन्य पार्टियों के नेताओं को शामिल करने पर)... पूरा भारत जानता है कि दीदी टीम को तोड़ने में अच्छी हैं.'' कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ‘‘जनता के फैसले को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, जिसने कांग्रेस को सागरदिघी में जीत दिलाई... और इसलिए टीएमसी ने हमारे विधायक को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया.''
ये भी पढ़ें-
- "मिलकर लड़ेंगे" : राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे ने करवाई गहलोत-पायलट की 'सुलह'!
- चुनावी रणनीति में माहिर PM नरेंद्र मोदी कैसे बन गए BJP की जीत की 'गारंटी'?
- लड़की को 16 बार चाकू घोंपने के बाद बुआ के घर भाग गया था साहिल, ब्रेकअप की बात से था नाराज: सूत्र
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं