यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित (UPSC Results 2023) हो गए हैं. सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1, 016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है. वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है. यूपीएससी की इन परीक्षाओं में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए हैं. वहीं, 200 उम्मीदवार इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं. भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इन परीक्षाओं के माध्यम से 613 उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न ग्रेड ए पदों पर हुआ है। 113 उम्मीदवार ग्रेड बी पद के लिए चुने गए हैं.
इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए
यूपीएससी ने बताया कि परीक्षा के इस वर्ष इंटरव्यू का समापन 9 अप्रैल 2024 को हुआ था. आईएएस के लिए इंटरव्यू 4 जनवरी को शुरू हुए थे और 9 अप्रैल तक इंटरव्यू चले. यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
1,105 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी...
यूपीएससी ने इस वर्ष आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के 1,105 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी. यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा बीते साल 28 मई को आयोजित की गई थी. प्रीलिम्स में कामयाब होने वाले उम्मीदवार अगले राउंड की परीक्षा में शामिल हुए थे. दूसरे राउंड की परीक्षाएं यूपीएससी ने 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की थी.
यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में.... प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है.
ये भी पढ़ें:- परीक्षा इतनी भी कठिन नहीं होती... IAS ने बताया UPSC के लिए कितना पढ़ना चाहिए, तैयारी के लिए युवाओं को दी ये सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं