विज्ञापन

UPSC सिविल सर्विस मेन्स का रिजल्ट हुआ जारी, 2,526 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू

UPSC Civil Services Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं.

UPSC सिविल सर्विस मेन्स का रिजल्ट हुआ जारी, 2,526 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मेन्स 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग की तरफ से पास होने वाले सभी उम्मीदवारों के नाम के साथ पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. प्री और मेन्स में चुने जाने के बाद अब उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) देना होगा. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. रैंक के हिसाब से उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य विभागों में अधिकारी बनने का मौका मिलेगा. 

कैसे चेक करें UPSC मेन्स का रिजल्ट?

  • Mains का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद यहां Civil Services (Main) Examination, 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं

ऑनलाइन फॉर्म और जरूरी अपडेट 

जिन छात्रों ने प्रीलिम्स के समय अपने एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के स्टेटस को 'अपियरिंग' भरा था और अब मेंस पास कर चुके हैं, उनके लिए ये अनिवार्य है कि वो पास होने के प्रूफ के साथ अपना फॉर्म अपडेट करें. इसके अलावा सभी पास हुए उम्मीदवारों को 11 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फिर से चेक करके सबमिट करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है. 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और रिजर्वेशन के नियम

जिन उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है, उन्हें अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहना होगा. इंटरव्यू के वक्त उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे, कोई एक भी दस्तावेज नहीं होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है. जो उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस या अन्य किसी रिजर्वेशन का फायदा लेना चाहते हैं, उनके पास सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026 की आखिरी तारीख यानी 27 फरवरी 2026 से पहले का बना हुआ ओरिजिनल सर्टिफिकेट होना चाहिए.

इंटरव्यू के लिए कैसे आएगा बुलावा?

यूपीएससी की तरफ से इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए कोई भी लेटर नहीं भेजा जाता है. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना ई-समन लेटर यूपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. जल्द ही इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान होगा. इंटरव्यू यूपीएससी के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में होंगे.

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों को शादी के लिए करना होगा 6 साल का इंतजार? दो साल की राहत के बाद उठे सवाल

यह भी पढ़ें | UPSC पहले प्रयास में कैसे क्रैक करें? जानें 23 की उम्र में IPS बने आशीष रघुवंशी की स्ट्रेटेजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Civil Services Mains Result, UPSC Civil Services Mains 2026, UPSC Mains, Upsc Mains Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com