उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीटों के बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर आखिरकर लंबे विचार-विमर्श के बाद सहमति बन गई है. इंडिया गठबंधन के दोनों घटकों के बीच काफी समय से इसे मुद्दे को लेकर बातचीत की जा रही थी. इसके तहत कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं शेष 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दल चुनाव मैदान में होंगे. साथ ही सीट बंटवारे के तहत मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन को सही अंजाम तक पहुंचाने में सकारात्मक भूमिका निभाई है.
सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की.
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
अविनाश पांडेय ने कहा कि देश का सम्मान सुरक्षित रखने के लिए सभी जिम्मेदार दलों ने गठबंधन किया है. कांग्रेस को 17 सीटें गठबंधन में मिल रही हैं. दोनों दलों में गहन चर्चा और मशक्कत के बाद सीटों पर सहमति बन गई है.
यह गठबंधन पूरे देश के लिए संदेश : चौधरी
समाजवादी पार्टी के महासचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह गठबंधन पूरे देश के लिए संदेश है. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं. अखिलेश यादव ने बार बार कहा है कि यूपी से ही बीजेपी केंद्र में आई थी, यूपी की वजह से ही 2024 में सत्ता से जाएगी.
देश के हालात बहुत खराब हैं : चौधरी
चौधरी ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं. किसान नौजवान सड़कों पर हैं. पिछले 10 सालों से बीजेपी की कुनीतियों से वंचित वर्ग को बचाने के लिए इंडिया गठबंधनन के सपने को साकार किया गया है. हम मतदाताओं से निवेदन करते हैं कि वो देश को बचाने के लिए मतदान करें.
उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस :
अमेठी
रायबरेली
कानपुर नहर
फतेहपुर सीकरी
बाँसगांव
सहारनपुर
प्रयागराज
महराजगंज
वाराणसी
अमरोहा
झांसी
बुलंदशहर
गाज़ियाबाद
मथुरा
सीतापुर
बाराबंकी
देवरिया
सपा ने अब तक 32 नामों का किया ऐलान
समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. साथ ही समाजवादी पार्टी अब तक 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में इसे अखिलेश यादव की कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था.
ये भी पढ़ें :
* कांग्रेस पर दबाव बना रहे अखिलेश? SP ने 5 और उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, अब तक 32 नामों का ऐलान
* सपा के गढ़ मैनपुरी में क्या इस बार बीजेपी रच पाएगी जीत का इतिहास
* समाजवादी पार्टी ने 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, अफजाल अंसारी को गाजीपुर से मिला टिकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं