IND vs NZ, T20 World Cup Final: अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. फाइनल से पहले कोच गौतम गंभीर फुल एक्शन मोड में नजर आए हैं. गंभीर ने अपने ट्रंप कार्ड अभिषेक शर्मा के साथ बात की है. उनके साथ ज्यादा समय बिताया है और उन्हें उनकी बल्लेबाजी तकनीक को लेकर काफी कुछ समझाया है. इसके अलावा भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर टीम इंडिया के चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर काफी देर तक बात करते हुए नजर आए हैं. ऐसा लग रहा है कि कोच गंभीर, अजीत अगरकर के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल है.

Suryakumar Yadav, Gautam Gambhir, and selector Ajit Agarkar standing on the pitch at Narendra Modi Stadium, discussing things ahead of the final tomorrow. 🇮🇳🔥 pic.twitter.com/CAjZ2CaiSe
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 7, 2026
फाइनल के लिए क्या होगा गंभीर का मास्टर प्लान
'X-फैक्टर' पर भरोसा
गंभीर फाइनल में अपने 'X-फैक्टर' पर भरोसा करेंगे. खासकर अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं लेकिन इस टूर्नामेंट में अबतक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन फाइनल में उम्मीद है कि अभिषेक एक बेहतरीन पारी खेलेंगे. इसके लिए गंभीर ने उनके साथ प्रैक्टिस सेशन में काफी समय बिताया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भारत के तुरुप का इक्का हैं. फाइनल में उनसे एक बार फिर गंभीर को काफी उम्मीद होगी .
डेटा से ज़्यादा इंस्टिंक्ट:
गंभीर ने साफ़ तौर पर कहा है कि वह एनालिटिक्स के बजाय गट फील और इंस्टिंक्ट पर भरोसा करते हैं, जिससे उनके वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी मैदान पर तुरंत फैसले ले पाते हैं, ऐसे में लग रहा है कि भारतीय इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा.
स्पिन डोमिनेंस:
न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर चाहेंगे कि उनके स्पिन गेंदबाज कमाल करें और कीवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करने से रोक लें, वरुण चक्रवर्ती फॉर्म में नहीं हैं लेकिन गंभीर उनपर भरोसा करेंगे. टीम के पास अक्षर पटेल भी हैं जो इस मैच में भारत के लिए मैच बेहतरीन परफॉर्मेंस कर सकते हैं.
लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन:
गंभीर विरोधी टीम के बॉलिंग रिदम को बिगाड़ने के लिए लेफ्ट-राइट बैटिंग जोड़ी बनाए रखने को प्राथमिकता देते हैं, जैसे हार्दिक पंड्या को प्रमोट करना या शिवम दुबे का इस्तेमाल खास स्पिन-बॉलिंग मैच-अप को टारगेट करने के लिए करते हैं, ऐसे में फाइनल में भी गंभीर मैच के दौरान 'आउट ऑफ द बॉक्स' रणनीति अपना कर न्यूजीलैंड पर हमला कर सकते हैं.
पिच और कंडीशन (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
पिच में बदलाव: खबर है कि गंभीर ने फाइनल से कुछ समय पहले मिक्स-सॉइल स्पोर्टिंग डेक की रिक्वेस्ट की थी ताकि पिछली पिच की दिक्कतों को ठीक किया जा सके, ताकि बैट और बॉल के बीच ज़्यादा बैलेंस्ड मुकाबला हो सके.
भारतीय टीमः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड टीमः टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं