उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आज चौथे चरण के वोट डाले जा रहे हैं. राज्य की 59 सीटों पर हो रही वोटिंग में 624 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें राजधानी लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar rana)वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण आज अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके. बीजेपी के मुखर आलोचक मुनव्वर राणा पिछले 4 चुनावों से लखनऊ में वोट डाल रहे थे पर इस बार वे वोट नहीं डाल पाए. पहले चरण से इस बार यह देखने में आया है कि तमाम लोगों का नाम वोटर लिस्ट से ग़ायब हैं. यही आज लखनऊ में भी हुआ मशहूर शायर और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मुनव्वर राणा का नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया.
NDTV से बात करते हुए मुनव्वर राणा ने कहा, 'हमारी पर्ची ही नहीं आई. हमें बताया गया कि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है.हम हर बार यहीं वोट डालते आए हैं. यह चुनाव आयोग की बड़ी कमी है.' गौरतलब है कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे. यूपी चुनाव में वैसे तो सत्तारूढ़ बीजेपी के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच ही माना जा रहा है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं