विज्ञापन

भारत में 'जापान सिटी' का रास्ता साफ! 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट' में बोले CM योगी- दोनों देश की सोच एक

UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में ₹3,191 करोड़ के जापानी इन्वेस्टमेंट और 500 एकड़ में बनने वाले 'जापान सिटी' का प्रस्ताव यूपी की तरफ से पेश किया जा रहा है.

भारत में 'जापान सिटी' का रास्ता साफ! 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट' में बोले CM योगी- दोनों देश की सोच एक
दिल्ली में यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट (Photo: PTI)
  • नई दिल्ली में 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' का आयोजन हुआ, जिसमें सीएम योगी भी शामिल हुए.
  • सीएम योगी ने कहा कि यूपी मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्रोडक्शन में देश में नंबर 1 है.
  • सीएम ने भारत-जापान की साझेदारी को विकास और टेक्नोलॉजी केंद्रित बताया.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश और औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई दिल्ली में 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' का एक हाई-लेवल CEO राउंडटेबल सेशन आयोजित किया गया. इस समिट में सीएम योगी ने जापान के एक बिजनेस डेलिगेशन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 96 लाख से ज्यादा MSME यूनिट्स, 35 हजार से ज्यादा बड़े उद्योग और 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स आगे बढ़ा रहे हैं. यहां IT/ITES, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर पावर, फूड प्रोसेसिंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसी 36 सेक्टर-स्पेसिफिक पॉलिसीज हैं." 

सीएम योगी ने कहा कि हमारे पास 75 हजार एकड़ से ज्यादा का डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल लैंड बैंक है. एक्सप्रेसवे के किनारे रणनीतिक रूप से अहम 27 इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "टेक्सटाइल और अपैरल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स जैसे प्राथमिकता वाले सेक्टर्स के लिए पांच सेक्टर-स्पेसिफिक डेस्क भी बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रीटेक, फिनटेक, डीप टेक, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निवेश और इनोवेशन के एक नए केंद्र के रूप में उभरा है."

सीएम योगी ने कहा कि देश के कुल मोबाइल फोन प्रोडक्शन का 55% और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का लगभग 60% हिस्सा यूपी में ही बनाया जा रहा है.

500 एकड़ का जापान सिटी... क्या है प्लान?

उत्तर प्रदेश, जापान के साथ अपनी औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने जा रहा है. UP-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में ₹3,191 करोड़ के प्रोजेक्ट्स और 500 एकड़ में बनने वाली प्रस्तावित 'जापान सिटी' मुख्य आकर्षण होंगे. एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉर्पोरेशन के इन प्रोजेक्ट्स से राज्य में 10,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियाल डेवलप्मेंट अथॉरिटी यानी YEIDA में बनने वाला 500 एकड़ का जापान सिटी, इन्वेस्टमेंट मीट का एक और मुख्य आकर्षण होगा. इस प्रोजेक्ट को जापानी कंपनियों, उनके सप्लायर्स और उनसे जुड़ी सहायक इंडस्ट्रीज के लिए एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के तौर पर प्लान किया गया है.

राज्य सरकार जापान सिटी का प्लान पेश करेगी और उत्तर प्रदेश में जापानी बिजनेस के लिए मौजूद इन्वेस्टमेंट के मौकों की जानकारी देगी. इस प्रस्तावित डेवलपमेंट से सप्लाई-चेन इंटीग्रेशन, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और रोजगार पैदा करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: जो कुर्सी कल जानी है, आज चली जाए... योगी आदित्यनाथ ने किस बात पर ऐसा कहा, अखिलेश पर भी निशाना

'टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में भारत...'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 19 अगस्त को समिट के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दोनों भारत-जापान की सोच और वैल्यू एक जैसे हैं. दोनों देशों की साझेदारी विकास, टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सही नीतियों, अच्छी नीयत और पक्के इरादे के साथ उत्तर प्रदेश ने लगातार तरक्की की है. आज यह भारत की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश के लिए विकास का इंजन बन गया है. 

सीएम योगी ने कहा, "पिछले नौ साल में हमने उत्तर प्रदेश के बजट, GSDP और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में कामयाबी हासिल की है. महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी भी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है. हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और अच्छे शासन का फायदा मिलता है."

उन्होंने आगे कहा कि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और डेटा-सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार हो रहा है. उत्तर प्रदेश में देश के कुल एक्सप्रेसवे का 60 फीसदी, 17 एयरपोर्ट, भारत का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क, मेट्रो नेटवर्क, भारत की पहली रैपिड रेल, भारत का पहला इनलैंड वॉटरवे, दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स हब हैं, जो ग्लोबल-स्टैंडर्ड और बिना रुकावट वाली कनेक्टिविटी देते हैं."

ये भी पढ़ें: "मिसाइल दुबई में गिर रही थी, बेचैन यहां के नेताजी थे": गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर क्यों किया ऐसा हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Japan, Summit, CM Yogi Adityanath, Japan City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com