बीजेपी नेता मनोज मसीह, ( Manoj Masih) उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एक महिला को अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, मसीह ने आरोप का खंडन किया है. उक्त महिला फिलहाल पुलिस की देखरेख में है. पुलिस के अनुसार, बदायूं (Badaun) में एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता मनोज मसीह, उनकी पत्नी अमिता मसीह और बेटे ऋषभ मसीह कुछ अज्ञात लोगों के साथ 17 सितंबर को उनके घर में घुस आए और बंदूक की जोर पर उनकी बेटी को उठा कर ले गए.
मनोज मसीह उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग (Minorities Commission) के पूर्व सदस्य हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं मनोज मसीह ने दावा किया है कि एक महिला खुद उसके घर आई और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. बदायूं के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया, ''मनोज मसीह ने 17 सितंबर को पुलिस को अपने घर बुलाया और महिला को हमें सौंप दिया. महिला ने अपने परिवार में लौटने से इनकार कर दिया, इसलिए उसे जिला अस्पताल में महिलाओं और बच्चों के लिए बने केंद्र में रखा गया है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एसपी ने कहा, 'महिला को बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.' बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दावा किया कि वर्तमान बीजेपी सरकार में किसी अवैधानिक कृत्य को किसी स्तर पर कोई संरक्षण नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी पुलिस तथ्यों के आधार के कार्रवाई करेगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं