विज्ञापन

गाजियाबाद में डिप्रेशन से जूझ रही मनोचिकित्सक महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, 7वीं मंजिल से लगाई छलांग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला डॉक्टर हमीका अग्रवाल ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. वह लंबे समय से तनाव में थी.

गाजियाबाद में डिप्रेशन से जूझ रही मनोचिकित्सक महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, 7वीं मंजिल से लगाई छलांग
गाजियाबाद में महिला ने डॉक्टर ने 7वी मंजिल से लगाई छलांग
  • गाजियाबाद में रविवार की शाम राजनगर एक्सटेंशन में बड़ी घटना सामने आई है.
  • यहां 40 साल की एक महिला डॉक्टर ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
  • बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर लंबे समय से तनाव से जूझ रही थी. उनका तलाक हुआ था.
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार की शाम एक महिला ने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला की पहचान गाजियाबाद की जानी-मानी डॉक्टर हमीका अग्रवाल के रूप में हुई है. उनके सिर में गहरी चोट लगी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार तनाव में चल रही थी.

18 महीने पहले हुआ था तलाक 

मृतक डॉक्टर हमीका अग्रवाल के पिता डॉ आर चंद्रा भी शहर के जाने माने मनोचिकित्सक हैं. उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले डॉ हमीका का अपने पति से तलाक हो गया था. जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं. हमीका राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले ही रहती थी. हमीका खुद मनोचिकित्सक थी और लोगों की काउंसलिंग करती थी. लेकिन उसके बाद भी वह इतने तनाव में चली गई की उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया. 

ये भी पढ़ेंः कर्ज के बोझ तले दबा परिवार, IIM पासआउट ने पत्नी और बेटी संग किया सुसाइड; नोट में क्या लिखा?

जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने उनके माता-पिता से भी पूछताछ की है. जबकि आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है. पुलिस हर एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है. क्योंकि जो खुद दूसरो को तनाव से दूर रहने की सलाह देती थी. वह खुद इतने तनाव में चली गई थी.

ये भी पढे़ंः पानी प‍ीने गया 4 साल का मासूम टैंक में डूबा... तड़प तड़प कर न‍िकली जान; नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फ‍िर आई सामने

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Ghaziabad News Today, Ghaziabad Doctors, Female Doctor Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com