उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के विरोध के चलते लोगों को लोगों को तरह-तरह के लालच दिए जा रहे हैं. ताजा लालच इटावा के अफसरों ने यह कहते हुए दिया है कि शराब सिर्फ वहीं खरीद सकेंगे जिन्हें वैक्सीन लग गई है. यही नहीं,शराबखानों पर ऐसे नोटिस भी लगा दिए गए हैंं. इसके अलावा, कहीं यह ऐलान हुआ है कि वैक्सीन लगवाने पर ही तनख्वाह मिलेगी. इसी तरह कहीं-कहीं महिलाएं गाना गाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बुला रही हैं. महिलाओं का यह गाना लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह करता है. हमारी संस्कृति में हर मौके के गीत हैं. धान रोपाई के गीत, फसल काटने के गीत, शादी के गीत, मिलन के गीत और जिंदगी के गीत....अब इसमें टीके का गीत भी शामिल हो गया है. इसी तरह शराब के शौकीनों के मनोविज्ञान से वाकिफ एक अफसर ने इटावा में शराबखानों पर नोटिस लगा दियाकि शराब उसे ही मिलेगी जिसे टीका लगा होगा.
कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी, रिसर्च में सामने आई चौंका देने वाली जानकारी
एक शराब दुकान के मैनेजर नीलेश ने कहा, चार-छह-दस लोगों ने दिखाया है, उन्हें ही शराब दी है. यह पूछने पर कि टीकाकरण को लेकर क्या लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उन्होंने जवाब 'हां' में लिया. उन्होंने कहा कि हम यह कहते हैं कि वैक्सीन लगवाकर आओ, उसका प्रमाणपत्र दिखाओ. लेकिन शराबखानों के होशियार सेल्स वालों को पता है कि टीमा बहुत कम लोगों को लगा है. फिर शराब कैसे बिकेगी, इसके लिए उन्होंने अपनी समझ से कुछ मजबूत तर्क तलाशे हैं. एक शराब दुकान के मैनेजर रामवीर सिंह कहते हैं कि हम शराब खरीदने आने वालों से टीका लगवाने को कहते हैं. कोई कह रहा है, कि लगवाएंगे, कोई कह रहा है लगवा लिया है लेकिन कार्ड नहीं मिला है. यूपी का फिरोजाबाद शहर सुहाग की चूड़ियों का शहर है. यहां के लोगों ने बीवी के कहने से भले ही टीका न लगवायाहो लेकिन तनख्वाह रुकने के डर से जरूर लगवा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
15 घंटे का नवजात कोरोना पॉजिटिव और मां की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, डॉक्टर हैरान
फिरोजाबाद के ,CDO चचिग्त गौर कहते हैं, 'डीएम सर ने आदेश दिए हैं कि यदि किसी विभाग के कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं कराया है तो उनके विभागाध्यक्ष इस बार के लिए एक्शन लेंगे और एक महीने का वेतन उनको तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक वे यह सूचित नहीं करते कि उनके विभाग'के सभी कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन करवा चुके हैं. उधर, इटावा के सैफई में टीका लगवाने के लिए गांवों में मुनादी की जा रही है और इसके लिए इलाके के एसडीएम अपने मातहत अफसरों के साथ गांव-गां, खेत-खलिहानों की खाक छान रहे हैं. हैवेरा गांव के प्रधान नरेश यादव कहते हैं, 'गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे टीका लगवाएं. कोई डरने की बात नहीं है. हम लोगों को समझा रहे हैं और उनके मन में टीकाकरण को लेकर जो भ्रम है, उसे दूर कर रहे हैं. '
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं