विज्ञापन

सरकार ने आधी रात पेट्रोल-डीजल और ATF पर लिया बड़ा फैसला, डीजल पर सीधे 14 रुपये बढ़ गई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल पर राहत बरकरार

Petrol-Diesel Tax: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर और जेट ईंधन (ATF) पर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है.हालांकि, पेट्रोल के एक्सपोर्ट टैक्स और घरेलू कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकार ने आधी रात पेट्रोल-डीजल और ATF पर लिया बड़ा फैसला, डीजल पर सीधे 14 रुपये बढ़ गई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल पर राहत बरकरार
Petrol-Diesel Excise Duty:
NDTV इंडिया

Petrol-Diesel Export Duty: देश में बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट को लेकर बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार देर रात जारी एक आदेश में डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) बढ़ा दी है. हालांकि, घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

किस  पर कितना बढ़ा टैक्स?

सरकारी आदेश के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने डीजल के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को 11.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसके अलावा, विमानों में इस्तेमाल होने वाले जेट फ्यूल (ATF) पर इस ड्यूटी को 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी को शून्य पर ही बरकरार रखा गया है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की एक्साइज दरों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-Diesel Excise Duty, Petrol Diesel Tax Reduction, Petrol Diesel Tax, Petrol Diesel Export Duty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com