विज्ञापन

बकरीद से पहले बुरहानपुर में बिका चाय-पान का शौकीन बकरा; कीमत में 786 का खास कनेक्शन रहा

Bakrid 2026: बुरहानपुर के बकरा बाजार में पान, ड्रायफ्रूट्स और चाय पीने वाले बकरे आकर्षण का केंद्र बने. एक बकरा 1.11 लाख रुपए में बिका. पढ़िए पूरी खबर.

बकरीद से पहले बुरहानपुर में बिका चाय-पान का शौकीन बकरा; कीमत में 786 का खास कनेक्शन रहा
बुरहानपुर बकरा बाजार में अनोखे बकरे

Eid al-Adha 2026: पश्चिमी मध्यप्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य बुरहानपुर जिले में बकरीद का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर के प्रसिद्ध पाला बाजार स्थित बकरा बाजार में रौनक तेज होती जा रही है. बाजार में 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक के बकरे बिक रहे हैं, वहीं कुछ खास बकरे अपनी अनोखी आदतों के कारण लोगों का खास आकर्षण बन गए हैं. बुरहानपुर के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से भी व्यापारी यहां पहुंच रहे हैं. इस बार बाजार में ऐसे बकरे चर्चा में हैं, जो सामान्य चारे के बजाय ड्रायफ्रूट्स, पान खाते और चाय पीते हैं.

बाजार में बढ़ी रौनक, बाहर से भी पहुंचे व्यापारी

बकरीद को लेकर बुरहानपुर के पाला बाजार में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है. जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और गुजरात से व्यापारी यहां बकरों की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंच रहे हैं. बाजार में बकरों की कीमत 20 हजार से शुरू होकर 1 लाख रुपए तक जा रही है. अच्छी नस्ल और खासियत वाले बकरों की मांग अधिक बनी हुई है.

अनोखी खान-पान वाले बकरे बने आकर्षण

इस बार बाजार में दो ऐसे बकरे पहुंचे, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ये बकरे सामान्य हरा चारा या दाना नहीं खाते, बल्कि काजू-बादाम जैसे ड्रायफ्रूट्स और मीठा पान पसंद करते हैं. इनकी अनोखी डाइट देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और इनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं.

चाय पीने वाले बकरे की भी चर्चा

बाजार में एक तीसरा बकरा भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे चाय पीने की आदत है. उसका मालिक उसे रोज शहर के इकबाल चौक पर चाय पिलाने लेकर आता है. मालिक का कहना है कि बिना चाय पिए बकरा सुस्त पड़ जाता है. चाय की चुस्कियां लेते इस बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है और कई लोग सेल्फी लेते हैं.

1,11,786 रुपए में बिका खास बकरा

बकरा पालक अफजल खान के अनुसार उनके ड्रायफ्रूट्स और चाय-पान के शौकीन बकरे को गुजरात के एक व्यापारी ने 1 लाख 11 हजार 786 रुपए में खरीदा. उन्होंने बताया कि सालभर इन बकरों को बच्चों की तरह पाला, लेकिन बकरीद के मौके पर बिक्री के समय वे भावुक हो गए.

बकरीद से पहले खरीदारी का दौर तेज

बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय द्वारा बकरीद पर बड़े पैमाने पर कुर्बानी दी जाती है, जिसके चलते त्योहार से पहले बकरों की खरीद-फरोख्त तेज हो गई है. इस बार खास आदतों वाले बकरों ने बाजार की रौनक और बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें : चीन की रिंग में MP की बेटी लगाएगी पंच; बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

यह भी पढ़ें : नायब तहसीलदार ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पैसों-ज्वेलरी को लेकर विवाद; तंग आकर गुना में दर्ज की FIR

यह भी पढ़ें : फर्जी DL रैकेट का भंडाफोड़: RTO के पीछे 2500 में बनते थे नकली ड्राइविंग लाइसेंस, भिंड में दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए DGP; अमित शाह के दौरे से पहले तेजतर्रार IPS को राज्य पुलिस की कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bakrid 2026, Eid Al-Adha 2026, Burhanpur, Madhya Pradesh, Bakra Eid Special Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com