Cabinet Decisions Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 साल होने के मौके पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट विस्तार के साथ कई बड़े फैसले किए गए हैं. कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2ए के तहत 6 किलोमीटर के कॉरिडोर को मंजूरी दी है. इसमें पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे. साथ ही आंध्र प्रदेश के अमरावती से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट भी मंजूर किए गए हैं. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में केंद्र सरकार के दो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट घोषित किए गए हैं. इसमें 23.25 लाख वर्ग फीट एरिया में 1299 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकॉमोडेशन (सरकारी आवास गृह) शामिल हैं. साथ ही जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन के तहत 31.30 लाख वर्ग फीट इलाके में 1235 करोड़ रुपये के आवास शामिल हैं.
केंद्रीय कैबिनेट के फैसले
VIDEO | Delhi: During a cabinet briefing, Union Minister Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) says, “Today, the Cabinet resolved that we are proud to have leadership in such capable hands, hands that possess sensitivity, restraint, integrity, and decisive ability. The life of… pic.twitter.com/NwrvpqIdzW
— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2026
अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार
अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के विस्तार में करीब 2169 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है. इसमें करीब 2500 लोगों को रोजगार भी मिलेगा. यह परियोजना पूरी होते ही अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रूट का विस्तार 77.63 किलोमीटर तक हो जाएगा.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी. वैष्णव ने कहा, पंडित नेहरू एक बहुत बड़े राजनीतिक परिवार से आए थे. हमें अंग्रेजों से अभी-अभी आजादी मिली थी. माहौल और सोच अलग थी, जिन लोगों का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, जो बहुत साधारण परिवारों से आए थे और जिन्होंने अपने काम से देश को आगे बढ़ाया, देश ने उन पर भरोसा किया.
रेल मंत्री ने कहा, आज पीएम मोदी ने एक चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. इस मौके पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास किया है. इस प्रस्ताव में पीएम मोदी के देश के लिए एक चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार सेवा के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर चर्चा की गई है और कई वादों और संकल्पों की रूपरेखा बताई गई है. 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण है. आज नरेंद्र मोदी देश की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4399 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है. यह एक ऐसा पड़ाव है जिसे आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार हासिल किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं