विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

गुजरात के वलसाड में निर्माणाधीन पुल ढहा, 4 मजदूर दबे

गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ. औरंग नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब और लोहे की रॉड अचानक गिर गईं, जिससे चार से अधिक मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

गुजरात के वलसाड में निर्माणाधीन पुल ढहा, 4 मजदूर दबे
  • गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी पर बन रहे पुल के अस्थायी बांस के स्ट्रक्चर के गिरने से हादसा हुआ.
  • सुबह करीब 9 बजे पुल के दो पिलरों के बीच काम कर रहे चार से अधिक मजदूर मलबे में दब गए.
  • एक और मजदूर के मलबे में दबे होने का शक है जिसे अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है.

गुजरात के वलसाड शहर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. कैलाश रोड पर औरंगा नदी पर बन रहे नए पुल के कंस्ट्रक्शन के दौरान बनाए गए बांस के अस्थायी स्ट्रक्चर (पलान) अचानक गिर गया. हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब मजदूर पुल के दो पिलरों के बीच काम कर रहे थे.

इस हादसे में चार से अधिक मजदूर मलबे में दब गए. जबकि एक और मजदूर के मलबे में दबे होने का शक है. हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

इलाके में अचानक मची अफरा-तफरी

Latest and Breaking News on NDTV

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया और नीचे काम कर रहे मजदूरों पर भारी स्लैब और रॉड गिर पड़ीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

लेखक के बारे में
img
महेंद्र प्रसाद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat, Gujarat Road Accident, Road Accident, Bridge Collapse, Bridge Collapse In Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com