गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी पर बन रहे पुल के अस्थायी बांस के स्ट्रक्चर के गिरने से हादसा हुआ. सुबह करीब 9 बजे पुल के दो पिलरों के बीच काम कर रहे चार से अधिक मजदूर मलबे में दब गए. एक और मजदूर के मलबे में दबे होने का शक है जिसे अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है.