- बेंगलुरु के कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई
- मृतकों में एक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का नागरिक था, दोनों स्विमिंग पूल में नहाने गए थे
- विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और भारतीय राहुल तिवारी घायल हो गए
बेंगलुरु के फाइवस्टार होटल में एक बड़ा हादसा हुआ है. कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. इनमें एक नागरिक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का रहने वाला है. उनको बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी घायल हो गए. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं. ये घटना शुक्रवार शाम को हलासुरू स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में हुई. दोनों विदेशी नागरिकों की मौत की वजह स्विमिंग पूल में करंट बताया जा रहा है.
फाइवस्टार होटल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत
दोनों विदेशी नागरिक होटल की तीसरी मंजिल स्थित स्विमिंग पूल में गए तो वहां पर पानी में पहले से करंट उतरा हुआ था. विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद दो लोग भी करंट लगने से घायल हो गए. दोनों घायलों को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं. दो विदेशी नागरिकों की मौत के मामले में पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है.
विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश में दो लोग घायल
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ जर्मन नागरिक कथित तौर पर लुफ्थांसा एयरलाइंस का क्रू मेंबर था.दोनों विदेशी पर्यटकों को जब करंट लगा तो उनको बचाने के लिए वहां पर मौजूद लोग लोग उनकी ओर दौड़ पड़े. वे दोनों भी विदेशी मेहमानों को बचाने की कोशिश में घायल हो गए. पुलिस जब ये जांच कर रही है कि स्विमिंग पूल के पानी में करंट आया कैसे. इस वापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-हॉट वॉटर बैग बना पुणे में इंजीनियर के लिए काल, घर में हुई दर्दनाक मौत, 2 दिन बाद चला पता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं