नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण फ्लैश फ्लड से हुई तबाही का दर्द मध्य प्रदेश के भोपाल तक पहुंच गया है. राजधानी के कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी का पूरा परिवार नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता है. लापता लोगों में एक-दो या तीन नहीं, परिवार के पूरे 29 सदस्य शामिल हैं. 26 अगस्त के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
भीषण फ्लैश फ्लड ने नेपाल-तिब्बत सीमा के असपास सबकुछ तबाह कर दिया है. बाढ़ से यहां मरने वालों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है. साथ ही 1,300 से अधिक लोग लापता बताए जा रहें. नेपाल सरकार के अनुसार, बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और कैलाश मानसरोवर यात्री प्रभावित हुए हैं. करीब 290 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं. नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसियां, सेना और पुलिस लगातार राहत व बचाव अभियान चला रही हैं.
26 अगस्त की सुबह हुई थी कॉल पर बात
बातचीत में कहा था- 'हम पहाड़ पर जा रहे'
देवकी अधिकारी ने बताया कि बातचीत के दौरान परिवार के लोगों ने कहा था कि अचानक बाढ़ आने की सूचना मिली है, हम लोग एक मकान की छत पर शरण लिए हुए हैं. उन्होंने बताया था कि अब वे लोग जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे हैं. अब सभी के फोन बंद आ रहे हैं, किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- PICS: सब साफ, सिर्फ मलबा... नेपाल बाढ़ की सैटेलाइट की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों से समझें तबाही का असल मंजर
भोपाल से परिजन जुटा रहे जानकारी
नेपाल में तबाही के मंजर के बीच परिवार के 29 लोगों की कोई खबर नहीं मिलने से देवकी और उनके परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. उन्हें उम्मीद है कि नेपाल में फंसे उनके सभी अपने सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनकी कोई सूचना मिलेगी. परिजन लगातार नेपाल में अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बहन रक्षाबंधन पर घर आने वाली थी... कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद नेपाल बाढ़ में लापता, भाई ने लगाई गुहार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं