विज्ञापन

मां की बीमारी से टूटे दो भाई, केमिकल पीकर किया सुसाइड, सोनीपत में एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

दिल्ली के नाथूपुर में दो भाइयों ने कंपनी के फ्रीजर से केमिकल गलती से पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. मां की बीमारी के कारण दोनों भाई लंबे समय से मानसिक तनाव में थे.

मां की बीमारी से टूटे दो भाई, केमिकल पीकर किया सुसाइड, सोनीपत में एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • दिल्ली के नाथूपुर इलाके में दो भाइयों ने कंपनी के फ्रीजर से केमिकल पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई
  • अभिषेक और रितिक लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और मां की गंभीर बीमारी से प्रभावित थे
  • दोनों भाई हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के रूप में काम करते थे और रोजाना ड्यूटी करते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

मां लंबे समय से बीमार थी, पिछले कुछ दिनों से तबीयत और बिगड़ती जा रही थी. दो भाई मां की इस हालत को लेकर काफी तनाव में थे. दिनोंदिन ये मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा था. ऐसे में दोनों भाइयों ने कंपनी के फ्रीजर से केमिकल निकालकर पी लिया. केमिकल पीने से दोनों की मौत हो गई. घटना दिल्‍ली के नाथूपुर इलाके की है. यहां हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में अभिषेक (26) और रितिक (25) ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे.  ये दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे. दोनों भाइयों को सोनीपत में ही अंतिम संस्‍कार किया गया. एक साथ दोनों भाइयों की चिता जलते देख लोगों की आंखें नम हो गईं.   
 

मां की बीमारी ने बेटों को तोड़ दिया 

सोनीपत जिले में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. दोनों भाई लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. घर की परेशानियां और मां की खराब सेहत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था. दोनों भाई पिछले करीब पांच साल से दिल्ली के नाथूपुर इलाके में स्थित हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे. वे रोज की तरह सोमवार सुबह काम पर गए थे और दिन भर ड्यूटी निभाई. बताया गया कि काम के दौरान दोनों ने कंपनी में रखा एक केमिकल गलती से पी लिया. फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि दोनों ने यह केमिकल पानी समझकर पी लिया था. जैसे ही केमिकल शरीर में गया, दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी. यह देखकर वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारी घबरा गए और तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया. 

अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

कंपनी में काम करने वाले अन्‍य साथी दोनों भाइयों को पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया. शाम करीब पांच बजे परिवार को इस हादसे की सूचना दी गई. जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. इसके बाद दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कराया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिए गए. परिवार के लोग दोनों शवों को गांव लेकर आए और देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें :- दिल्‍ली के शकूरपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 50 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्‍या

हर किसी की आंखें हुई नम

गांव में जब एक साथ दो युवा भाइयों की चिता जली, तो यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया. माता-पिता का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. पूरे गांव में मातम पसर गया. गांव के लोग, रिश्तेदार और जान-पहचान वाले सभी गहरे सदमे में हैं. मृतकों के पिता दीपचंद ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी देवकी काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं. घर में इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी के कारण पूरा परिवार मानसिक और भावनात्मक दबाव में था. दोनों बेटे घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन लगातार तनाव ने उन्हें तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका में जन्म और भारत में पली-बढ़ी बच्‍ची की कस्टडी मामले में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने कह दी बड़ी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com