कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के साथ उनकी लड़ाई का उद्देश्य देश और पार्टी की बेहतरी के लिए अपना विचार रखना है. साथ ही उन्होंने एआईसीसी अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रतिनिधियों से उनका सर्मथन मांगा. उन्होंने कहा कि यह एक आंतरिक चुनाव है. यह घर में दो भाइयों की तरह है, जो लड़ नहीं रहे हैं, बल्कि अपनी बात रख रहे हैं और एक-दूसरे को मनाने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ने कहा कि चुनाव अभियान इस बारे में नहीं है कि कोई विशेष उम्मीदवार पार्टी का अध्यक्ष बनने पर क्या करेगा, बल्कि यह है कि वे एक साथ क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "मेरा विश्वास है... मैं क्या करूंगा यह सवाल नहीं है. सवाल यह है कि हम दोनों मिलकर देश और पार्टी के लिए क्या करेंगे, यह महत्वपूर्ण है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा कि मैं यह करूंगा या नहीं, या किसी और के बारे में बात नहीं करूंगा. आप और मैं मिलकर पार्टी को मजबूत कैसे बनाएंगे, देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाएंगे, यही सवाल है. उन्होंने कहा कि आज देश का माहौल खराब हो रहा है और हमें इसे शांति और एकता से मजबूत बनाना है. इसलिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है.' 80 वर्षीय खड़गे ने कहा कि अगर वह निर्वाचित होते हैं तो वे पार्टी के उदयपुर घोषणापत्र को लागू करेंगे.
उन्होंने कहा, "सभी को साथ लेना महत्वपूर्ण है. मैं सभी की सलाह लूंगा और पीसीसी और अन्य के साथ चर्चा करके समस्याओं का समाधान ढूंढूंगा. यह सामूहिक नेतृत्व होगा. राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता ने प्रतिनिधियों से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी पर कोई दबाव नहीं है और जो भी उनका समर्थन कर रहा है, वह खुशी-खुशी ऐसा कर रहा है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं