देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारणी की दो दिन की बैठक हो रही है. इस बैठक में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल नहीं हुए. हालांकि, उनके बेटे विधायक सुधाकर सिंह पहुंचे है. सुधाकर सिंह ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया था. बिहार के कृषि मंत्री के पद पर काबिज सुधाकर सिंह ने पिछले महीने एक बयान दिया था. जिस पर हुए विवाद के चलते उन्हें मंत्री पद की कुर्सी गंवानी पड़ी थी.
राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किए जाने की संभावना जताई जा रही थी. तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ही दिया था. लेकिन राष्ट्रीय बैठक में उनके ही नहीं पहुंचने पर तेजस्वी यादव के इस प्रमोशन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जगदानंद सिंह के बैठक में शामिल नहीं होने पर राजद प्रवक्त मनोज झा ने कहा कि उनकी गैर मौजूदगी की कोई वजह नहीं हैं. साथ ही उन्होंने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया.
राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी का पगड़ी पहनाकर, हरा गमछा कंधों पर डालकर किया गया स्वागत: pic.twitter.com/f5l5YJyz03
— युवा राजद (@yuva_rajad) October 9, 2022
वहीं, रविवार को बैठक के पहले दिन राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगाते हुए नीतीश कैबिनेट में मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप बैठक से नाराज होकर निकल गए. साथ ही उन्होंने श्याम रजक पर 'आरएसएस का एजेंट' होने का आरोप लगाया है.
इसके अलावा लालू यादव को निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने पर कार्यकारिणी की मुहर लगा दी गई. लालू यादव 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. अध्यक्ष की ताजपोशी सोमवार को होगी. बिहार में जातिगत जनगणना करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया.
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को जानकारी दी कि आज की बैठक में तीन अहम प्रस्ताव पारित किए गए. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति ढुलमुल है. देश के हालात गंभीर हैं. देश में बेरोजगारी है. मोदी सरकार के पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं है. केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं.'
साथ ही उन्होंने कहा कि मतभेद और अहं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा. बदलाव की बयार बिहार से शुरू हुई है. साथ बैठने से बेहतर विकल्प बनेगा. विपक्ष में मुद्दों पर बात होगी, व्यक्ति पर नहीं. मोदी का विकल्प सामूहिकता ही है. जो जाति व्यवस्था को पनपा रहे हैं, उनके मुंह से खत्म करने की बात समझ नहीं आती.
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आदरणीय श्री @laluprasadrjd, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi अथवा वरिष्ठ नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया गया!@DelhiRJD @RJDforIndia @yuva_rajad pic.twitter.com/oyuoTeS0hd
— बिहार राजद (@RJD_BiharState) October 9, 2022
लालू यादव के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट पर उन्होंने कहा, यह सीबीआई की चार्जशीट नहीं, यह बीजेपी की है. संस्थाओं के चरित्र को खत्म कर दिया गया है.
साथ ही ऐलान किया कि बिहार में जातिगत जनगणना एक-दो महीने में शुरू हो जाएगी.
किस बयान ने छीनी जगदानंद सिंह के बेटे की कुर्सी?
पिछले महीने सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं, वो चोरों के सरदार हैं और उनके ऊपर भी कई चोर हैं. इस बयान पर विवाद होने और सीएम नीतीश कुमार के टोकने के बाद सिंह ने कहा था कि वे अपने बयान पर कायम हैं, अगर चाहें तो इस्तीफा ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं