विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2019

देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का बदलेगा नाम, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

देश में ही विकसित नयी रेलगाड़ी- ‘ट्रेन-18’ सेट का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह घोषणा की.

देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन का बदलेगा नाम, पीयूष गोयल ने किया ऐलान
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

देश में ही विकसित नयी रेलगाड़ी- ‘ट्रेन-18' सेट का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस' होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह घोषणा की. ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है. इस रेलगाड़ी के एक सेट में 16 डिब्बे लगे हैं. यह पहले दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी.  इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. रेलमंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन-18 को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने 18 महीने में तैयार किया है. इस पर 97 करोड़ की लागत आयी है. इसे पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है जो 30 साल पहले विकसित की गयी थी. 

नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर ट्रेन-18 जल्द, आठ घंटे में तय करेगी 755 KM की दूरी, शताब्दी से ज्यादा होगा किराया

यह देश की पहली इंजन-रहित रेलगाड़ी होगी. गोयल ने कहा, ‘‘ट्रेन-18 का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस होगा. इस रेलगाड़ी को भारतीय इंजीनियरों ने मात्र 18 महीनों में पूरी तरह भारत में बनाया है. यह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी. यह एक उदाहरण है कि ‘मेक इन इंडिया' के तहत विश्वस्तरीय रेलगाड़ियों का निर्माण किया जा सकता है.'' पूरी तरह से वातानुकूलित इस रेलगाड़ी में दो एक्जीक्युटिव कुर्सीयान होंगे. दिल्ली और वाराणसी के मार्ग पर यह बीच में कानपुर और इलाहाबाद रुकेगी. 

रेलवे की नई लग्ज़री ट्रेन टी-18 पर ट्रायल के दौरान फ़ेंके पत्थर, देखें VIDEO

गोयल ने कहा, ''यह पूरी तरह से भारत में बनी रेलगाड़ी है. आम लोगों ने इसके कई नाम सुझाए लेकिन हमने इसका नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस' रखने का निर्णय किया है. यह गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों के लिए एक तोहफा है. हम प्रधानमंत्री से इसे जल्द हरी झंडी दिखाने का अनुरोध करेंगे.'' 

Video:यूरोप की तर्ज पर बनी T-18 ट्रेन के पटरियों पर उतरने में हुई देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train 18, Shatabdi Express, Piyush Goyal, Vande Bharat Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com