- देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है और उत्तर-पूर्व मानसून अब दक्षिण भारत में प्रवेश कर रहा है.
- 14 से 19 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
- पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आ सकते हैं.
कल का मौसम 14 अक्टूबर 2026 : देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की अब विदाई शुरू हो गई है. वहीं अब उत्तर-पूर्व मानसून दक्षिण भारत में दस्तक देने वाला है. IMD के अनुसार 14 से 19 अक्टूबर 2026 के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 14 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान समेत कुछ इलाकों में तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना है.
वहीं, दिल्ली-NCR में मानसून खत्म होने के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है. दिन में गर्मी का असर बना हुआ है. लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. अब पंखों की स्पीड कम करनी पड़ रही है और रात के समय हल्की चादर या रजाई की जरूरत महसूस होने लगी है. हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने पर गर्मी का असर फिलहाल बना रह सकता है और तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली और राजस्थान में आंधी का अलर्ट
भारत मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अक्टूबर के दौरान पंजाब में, जबकि 14-15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को, पश्चिमी राजस्थान में 14-15 अक्टूबर के दौरान और पूर्वी राजस्थान में 14-16 अक्टूबर के दौरान धूलभरी या तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
Daily Weather Briefing (13-10-2026) (i) Conditions are becoming favourable for further withdrawal of Southwest Monsoon from remaining parts of the country and simultaneous commencement of northeast monsoon rains over south peninsula during next 2 days. (ii) With the onset of the Northeast Monsoon, a wet spell with isolated heavy falls is likely over many parts of south peninsular India during 14th to 19th October. https://t.co/KOopRQcgWs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 13, 2026
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट
15-16 अक्टूबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 15-19 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में 16-19 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 13-19 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है. साथ ही, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15-16 अक्टूबर को और पूर्वी मध्य प्रदेश व विदर्भ में 16-17 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.
दक्षिण भारत में बारिश का दौर
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 13-14 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश होगी. लक्षद्वीप में 13-15 अक्टूबर, तटीय कर्नाटक में 15 व 19 अक्टूबर, और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 15-16 व 19 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 13-14 व 19 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 13-16 अक्टूबर, रायलसीमा में 13-15 व 18-19 अक्टूबर और तेलंगाना में 15-17 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई हिस्सों में कल हल्की से मध्यम दर्जे की छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इसके विपरीत, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के क्षेत्रों में फिलहाल कोई राहत नहीं है और वहां मौसम काफी गर्म तथा उमस भरा बना रहेगा.
ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी; पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं