Coronavirus in India : देशभर में कुछ दिनों पहले कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे. जिसकी वजह से हर किसी की सिरदर्दी भी बढ़ गई थी. पिछले कुछ दिनों में एक दिन तो कोरोना के नए मामले 12000 के पार चले गए थे. लेकिन राहत की बात ये है कि अब कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है. पिछले 22 घंटे में कोरोना वायरस के देशभर में कुल 1272 नए मामले सामने आए हैं.
भारत में कोरोना का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 15,515 है. वहीं ठीक होने की दर वर्तमान में 98.78% है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1,699 खुराक दी गई. पिछले 24 घंटों में 2,252 लोग ठीक हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी के साथ अब कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,33,389 तक पहुंच गई. देश में कोरोना के मामलों की दैनिक सकारात्मकता दर (1.02%) है. वहीं कोरोना की साप्ताहिक सकारात्मकता दर (1.20%) है. अब तक कुल 92.86 करोड़ परीक्षण किए गए. पिछले 24 घंटों में 1,24,628 टेस्ट किए गए.
ये भी पढ़ें : गुजरात : बोटाद शहर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : अकोला में विवादित पोस्ट से दो गुटों में झड़प, एक की मौत 3 घायल, धारा 144 लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं