विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

गुजरात : बोटाद शहर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत

पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद तीन अन्य लड़कों ने दोनों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन सभी डूब गए.’’

गुजरात : बोटाद शहर में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत
सभी किशोरों की उम्र 13 साल से 17 साल के बीच थी.
बोटाद:

गुजरात के बोटाद शहर में शनिवार को एक झील में तैरने के दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच किशोर डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो लड़के दोपहर में कृष्णा सागर झील में तैर रहे थे जब वे डूबने लगे. पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद तीन अन्य लड़कों ने दोनों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन सभी डूब गए.''

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली. दमकल अधिकारी कुलदीप सिंह डोडिया ने कहा, ‘‘ एक बचाव दल को मौके पर भेजा गया और 45 मिनट के बचाव अभियान के बाद पांच शवों को बाहर निकाला गया.'' पुलिस ने कहा कि सभी किशोरों की उम्र 13 साल से 17 साल के बीच थी और वे एक ही इलाके के निवासी थे.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : अकोला में विवादित पोस्ट से दो गुटों में झड़प, एक की मौत 3 घायल, धारा 144 लागू

ये भी पढ़ें : "डबल इंजन मायने नहीं रखता, सुशासन की होती है जीत" - CM नवीन पटनायक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Teenagers Die After Drowning In A Lake, Gujarat News, Botad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com