विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

ED के सामने कल पेश नहीं हुईं टीना अंबानी, अब फिर भेजा जाएगा समन

ED मनी लॉन्ड्रिंग जांच में टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगी, क्योंकि वे सोमवार को पेश नहीं हुईं. मामला न्यूयॉर्क मैनहट्टन में लग्ज़री प्रॉपर्टी की खरीद से जुड़े धन लेनदेन का है. हाल में एजेंसी ने पूर्व RCom अध्यक्ष पुनीत गर्ग से पूछताछ की और सुप्रीम कोर्ट निर्देशों पर ADAG मामलों के लिए SIT भी बनाई है.

ED के सामने कल पेश नहीं हुईं टीना अंबानी, अब फिर भेजा जाएगा समन
  • ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को फिर से समन जारी करने का निर्णय लिया है.
  • टीना अंबानी को न्यूयॉर्क में एक महंगी संपत्ति के धन लेनदेन संबंधी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था.
  • सोमवार को टीना अंबानी एजेंसी के सामने नहीं पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें जल्द ही फिर से बुलाया जाएगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप' के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगा. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों के अनुसार, टीना अंबानी को सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होना था, लेकिन वो नहीं पहुंचीं. उन्होंने बताया कि टीना को जल्द ही पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा.

क्या है मामला?

बता दें कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था.

ED ने हाल में इस मामले में ‘रिलायंस कम्युनिकेशन' (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग से पूछताछ की थी.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tina Ambani, ED, ED Investigations, Tina Ambani Anil Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com