विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक की थी रेकी, जांच में खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पापराजी वीडियोज और ब्लॉगर्स के कंटेंट्स के जरिए अभिनेता की लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे.

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक की थी रेकी, जांच में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर 10 दिनों से नजर रख रहे थे आरोपी. (Photo: IANS)
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमले से पहले आरोपियों ने टाइगर की 45 मिनट तक रेकी की थी. इसके साथ ही, उन्होंने टाइगर श्रॉफ के जिम की भी रेकी की थी. आरोपी आपस में लोकेशन भी शेयर कर रहे थे. आरोपी व्हाट्सएप और सिग्नल ऐप के जरिए अपने हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे. इन ऐप्स के जरिए उनके साथ क्राइम स्पॉट की लोकेशन भी शेयर की जाती थी.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास और जिम की रेकी की थी. वे कथित तौर पर करीब 10 दिनों से टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों और शेड्यूल पर नजर रख रहे थे.

आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पापराजी वीडियोज और ब्लॉगर्स के कंटेंट्स के जरिए अभिनेता की स्थानों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे.

मीका सिंह की सरकार से अपील...

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कार पर फायरिंग की घटना के बाद, सिंगर मीका सिंह ने मुंबई में पब्लिक सेफ्टी को लेकर चिंता जताई है. मीका सिंह ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है. सोशल मीडिया के जिरए अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई को हमेशा से भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग देर रात तक बेझिझक घूम-फिर सकते थे. लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी इस घटना ने हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

सिंगर मीका सिंह

सिंगर मीका सिंह
Photo Credit: IANS

मीका ने इस बात पर जोर दिया कि शहर में कहीं भी आने-जाने के दौरान किसी को भी डर महसूस नहीं होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की.

उन्होंने आगे कहा, "हमारे अपने शहर की सड़कों पर किसी को भी डर के साये में नहीं रहना चाहिए. मैं सरकार और संबंधित अधिकारियों से पुरजोर अपील करता हूं कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें."

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने टाइगर पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने इस तरह के हमलों को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया और लोगों से अपील की कि वे इस मामले का राजनीतिकरण न करें.

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक की थी रेकी, जांच में खुलासा

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ पर हमला... 20 साल बाद फिर बॉलीवुड में लौट रहा अंडरवर्ल्ड का खौफ ? चेहरे बदले, तरीका वही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Mumbai, Mumbai Police, Tiger Shroff Firing Case, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com