विज्ञापन

'अपने फैन को बचा लीजिए', टाइगर श्रॉफ के Vlogger फैन के परिजनों की गुहार, फायरिंग के वक्त लगी थी गोली

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान उनके फैन व्लॉगर उमेश चौहान को सीने में गोली लग गई. उमेश मौजूदा वक्त में हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में फैन का वीडियो सामने आया है. (Photo: NDTV)
मुंबई:

उमेश कुमार चौहान (35) करीब 18 सालों से मुंबई में रह रहे हैं और अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर-घर जाकर डिटर्जेंट बेचते हैं. पिछले डेढ़ साल से उमेश एक सपना भी पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, वे बॉलीवुड हस्तियों, उनके घरों और उनके घरों के बाहर इकट्ठा होने वाले प्रशंसकों की वीडियो बनाते थे, जिससे सोशल मीडिया पर एक ऑडियंस बना सकें. इसी सिलसिले में रविवार को वे जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचे थे, जहां अभिनेता टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेल रहे थे. जब उमेश चौहान वहां से निकलते हुए अभिनेता की वीडियो बना रहे थे, तभी टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलने लगीं और एक गोली उन्हें भी लग गई. इस लम्हे का एक वीडियो भी NDTV को मिला है, जो उमेश कुमार के फोन से शूट किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में मौजूद टाइगर श्रॉफ को बुलाते हुए उमेश उनका रिएक्शन अपने फोन के कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं. यह वही लम्हा था, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद अपने घर जाने के लिए कार में बैठकर निकलते हैं.

उमेश इस वीडियो में वहां की स्थिति को बयान करते हुए सुने जा सकते हैं. थोड़ी ही देर में मौके पर मौजूद गार्ड्स पार्क का गेट खोलते हैं, जिससे टाइगर की कार वहां से निकल सके. 

टाइगर की श्रॉफ की कार गेट के पास से निकल ही रही होती है कि इतने में हमलावर उन पर फायरिंग शुरू कर देता है. इसी में व्लॉगर उमेश चौहान के सीने में आगर एक गोली आकर लग जाती है. गोली लगने के बाद वे गिर जाते हैं. जानकारी के मुताबिक, उमेश चौहान टाइगर श्रॉफ के बड़े फैन हैं और हर रविवार उनसे मिलने जाते थे और वीडियो शूट करते थे.

'टाइगर... अपने फैन को बचा लीजिए'

मौजूदा वक्त में उमेश चौहान हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उमेश के सीने में अभी भी गोली फंसी हुई है. उनके रिश्तेदार राहुल ने टाइगर श्रॉफ से अपील की है कि उमेश चौहान को किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करवाएं. उमेश के रिश्तेदार का आरोप है कि BMC के KEM अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं हो रहा है.

बता दें कि उमेश चौहान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. उनकी पत्नी गर्भवती हैं. रिश्तेदारों ने पत्नी को अब तक इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें | Tiger Shroff Firing Case: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग से मचा हड़कंप, विद्युत जामवाल ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की अपील, RGV ने भी किया 

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में Rapido की सफाई; बोला- 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था कैप्टन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Juhu, Mumbai, Tiger Shroff Attack Video, Tiger Accident Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com