खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर की बहु और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक ने कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. जहां वह ग्रामीण बच्चों के साथ फुटबॉल मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं. खास तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए चंदोक ने कैप्शन में लिखा है, 'यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि @sachintendulkarfoundation और @yuwaindia मिलकर रांची में लड़कियों के लिए एक नए स्कूल परिसर का निर्माण करने जा रही हैं.'
सानिया चंदोक ने आगे लिखा है, 'युवा में बिताए गए हमारे दो दिन बेहद खास रहे. हमने लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला, स्कूल में उनके साथ समय बिताया और आशा तथा उनके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की. इस दौरान हमें कई प्रेरणादायक कहानियां सुनने को मिलीं और यहां हो रहे शानदार काम को करीब से देखने का अवसर मिला.'
उन्होंने लिखा है, 'सबसे ज्यादा जिस बात ने मुझे प्रभावित किया. वह थी इन लड़कियों का आत्मविश्वास, उनके बड़े सपने और एक-दूसरे का साथ देने व हौसला बढ़ाने का उनका तरीका. उनकी उज्ज्वल भविष्य की उड़ान देखने का अब बेसब्री से इंतजार है.'
पांच मार्च को सानिया और अर्जुन की हुई थी शादी
सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर ने एक दूसरे का हाथ जारी साल में ही पांच मार्च को एक दूसरे का थामा था. दोनों कपल की शादी मुंबई स्थित द सेंट रेजिस होटल में हुई थी. उस दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारों ने इस शादी में हिस्सा लिया था.
13 अगस्त को हुई थी सगाई
शादी से पहले 13 अगस्त साल 2025 में सानिया चंदोक और अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हुई थी. सानिया के पिता का नाम सनी चंदोक और माता का नाम गौरिका घई चंदोक है.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फॉलोऑन से बचाने वाले ध्रुव जुरेल बने हीरो, फिर भी न्यूजीलैंड ने मजबूत की पकड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं