विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, यात्रियों को अब कम होगी परेशानी

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत P4 और P6 पार्किंग की सुविधाओं की आपस में अदला-बदली की गई है.

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, यात्रियों को अब कम होगी परेशानी
Mumbai Airport Parking System Change
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया.
  • P4 और P6 पार्किंग की सुविधाओं की अदला-बदली की गई है.
  • निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया.

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए टर्मिनल-2 (T2) की पार्किंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत P4 और P6 पार्किंग की सुविधाओं की आपस में अदला-बदली की गई है, हालांकि सामान्य और निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्यों किया गया पार्किंग में बदलाव

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, यात्रियों के आवागमन के तरीकों और ऐप आधारित कैब सेवाओं के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. टर्मिनल-2 के कुल पार्किंग और पिकअप ट्रैफिक में ऐप आधारित टैक्सियों की हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी है, जबकि प्रीमियम पार्किंग की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है. मुंबई एयरपोर्ट पर ऐप आधारित टैक्सी पिकअप में अकेले उबर की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक है. पहले यात्रियों को सामान के साथ लिफ्ट से दो मंजिल नीचे P4 पार्किंग में जाकर टैक्सी तलाशनी पड़ती थी, जिससे समय अधिक लगता था.

नई पार्किंग व्यवस्था

अदला-बदली के बाद टर्मिनल-2 पर पार्किंग और पिकअप का स्वरूप बदल गया है. अब ऐप आधारित कैब की पिकअप सुविधा P6 पार्किंग में होगी. जबकि अराइवल हॉल से बाहर निकलकर यात्री कुछ ही कदम चलकर सीधे अपनी पहले से बुक की गई टैक्सी तक पहुंच सकेंगे, जिससे वाहनों का टर्नअराउंड टाइम सुधरेगा और इंतजार कम करना होगा.

प्रीमियम और VIP पार्किंग को P4 में स्थानांतरित किया गया है. इन यात्रियों को सामान्य निकास क्षेत्र से बाहर जाए बिना T2 अराइवल हॉल से आंतरिक लिफ्ट, एलेवेटर और रैंप के माध्यम से सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी.

एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि P5 और P9 में सामान्य और निजी वाहनों की पार्किंग पहले की तरह जारी रहेगी और अन्य सुविधाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें | भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मंजूरी, बुरहानपुर-खंडवा-इटारसी-बैतूल होकर चलेगी ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai International Airport, Airport Parking, Airport Parking Charge, Shivaji Maharaj Airport, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com